Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सुपौल में सीएम नीतीश कुमार ने बायोफ्लोक्स सिस्टम का किया निरीक्षण…

जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत सीएम नीतीश कुमार पिपरा प्रखंड के सखुआ गांव पंहुचे।जहां उन्होंने सुखआ गांव स्थित ओम साईं एक्वा फॉर्म में मतस्य पालन के लिए लगे बायोफ्लॉक सिस्टम का निरीक्षण किया.

इस दौरान उन्होंने फॉर्म के संचालक मुनींद्र झा एवं सुनींद्र कश्यप के साथ बायोफ्लेक्स सिस्टम के माध्यम से होने वाले मत्स्य उत्पादन को लेकर बातचीत की। साथ ही मौजूद विभागीय सचिव को इसे विकसित करने का भी निर्देश दिया।

इस मौके पर फॉर्म के संचालक ने कहा यह बिहार का पहला सबसे बड़ा बायोफ्लेक्स सिस्टम है जिसमें 65 हजार लीटर की क्षमता है।इस दौरान मुख्यमंत्री ने बायोफ्लेक्स सिस्टम यूनिट का फीता काटकर उदघाटन किया ।

सीएम ने विभगिया सचिब और अधिकारी के साथ 40 एकड़ में बने पोखर का निरीक्षण किया और साथ ही डीएम महेंद्र कुमार को निर्देश दिया कि इसे सौ एकड़ में विकसित करने की दिशा में पहल होनी चाहिए ताकि मतस्य के व्यापक पैमाने पर उत्पादन के साथ लोगों को रोजगार के भी साधन उपलब्ध हो सके ।

करीब 20 मिनट तक ओम साईं एक्वा फॉर्म पर निरीक्षण के दौरान सीएम को फॉर्म के संचालक मुनीन्द्र और सुनींद्र झा ने पाग और दुपट्टा से सम्मानित किया इस मौके पर सांसद दिलेश्वर कामत, डीएम महेंद्र कुमार,एसपी मनोज कुमार सहित मतस्य विभाग और कृषि विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद थे।निरीक्षण के बाद सीएम ने राजा पोखर के समीप बने मंच से जनसभा को संबोधित किया।
प्रभास चंद्रा, सुपौल

Related posts

कोरोना को लेकर नीतीश सरकार को बिहार कांग्रेस की सलाह !…

Bihar Now

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने मैथिली पुत्र प्रदीप की मौत पर व्यक्त की शोक संवेदना,माटी पुत्र के कृत को संजोने के लिए करेंगे हर संभव प्रयास

Bihar Now

छात्रा के साथ अभ्रद्र व्यवहार के आरोप में एक शिक्षक की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल…

Bihar Now