Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन ऑफ बिहार का चुनाव संपन्न, डा० गौतम कुमार पुनः अध्यक्ष निर्वाचित…

पटना : स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन ऑफ बिहार के एग्जीक्यूटिव बॉडी का चुनाव आज दिनांक 23/06/2024 (रविवार) को पटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के कमरा न० 4 में संपन्न हो गया। सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किये गये। अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष डा० गौतम कुमार पुनः निर्वाचित हुये।

उपाध्यक्ष पद पर मो० मुदस्सिर सिद्दीकी का निर्वाचन हुआ। सचिव पद पर रजनीश कुमार सिंह का निर्वाचन हुआ वहीं संयुक्त सचिव पद के लिए रचना सिंह का निर्वाचन हुआ।
इस अवसर पर अध्यक्षीय सम्बोधन करते हुए डा० गौतम कुमार ने कहा की इस वर्ष एसोसिएशन के द्वारा विंटर गेम्स के अलावा गर्मियों में रोलर स्की एंड स्केटिंग प्रतियोगिता का भी राज्य स्तरीय आयोजन किया जायेगा जिसमे राज्य भर से होनहार एवं प्रतिभावान स्केटिंग खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।

चुनाव प्रक्रिया के पर्यवेक्षक, अनिल कुमार गौड़ (स्की एंड स्नोबोर्ड इंडिया), कुमार विजय ( बिहार ओलंपिक एसोसिएशन) एवं रिटर्निंग अधिकारी, एडवोकेट अरविंद कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ जिसके पशचात् नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया। इस अवसर पर एग्जीक्यूटिव सदस्य रवि राजन एवं शुभम कुमार को भी निर्वाचित होने के पशचात् सदस्यता प्रमाण पत्र दिया गया।

Related posts

बजट के दिन वित्त मंत्री ने पहनी मिथिलांचल की साड़ी, पद्मश्री दुलारी देवी ने मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी की थी गिफ्ट….

Bihar Now

एक्शन मोड में नगर आयुक्त !

Bihar Now

सीएम नीतीश लॉ एंड ऑर्डर को लेकर कर रहे हाई लेवल मीटिंग, अपराधियों ने चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को दिया अंजाम… “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो