Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद शरण शरणम अस्पताल हुआ सील…

पटना: बिहार की राजधानी पटना के शरणम अस्पताल के स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे अस्पताल को सील कर दिया गया है. वहीं, अस्पताल के 27 स्टाफ को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. पूरे अस्पताल को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया गया है.

शरणम अस्पताल के सभी कर्मचारी फिलहाल यहीं एडमिट हैं. आपको बता दें कि बिहार का पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज शुरुआत में इसी अस्पताल में भर्ती हुआ था जिसके बाद इसी अस्पताल का 20 वर्षीय स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाया गया है और उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है.

आपको बता दें कि बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 7 हो गई है. इसमें से एक की मौत भी पहले ही हो गई है. मुंगेर के रहने वाले शख्स की कोरोना से मृत्यु के बाद उनके दो पड़ोसियों में कोरोना जांच पॉजिटिव पाया गया है.

देश-विदेश से आये बिहारियों में से 1456 को अंडर-ऑब्जरवेशन में रखा गया है. इसके अलावा 210 यात्रियों को 14 दिनों तक ऑब्जरवेशन के बाद छोड़ दिया गया है. बिहार के अलग-अलग जिलों में लोगों को अंडर ऑब्जरवेशन रखा गया है.

Related posts

रांची में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज, कई घायल…

Bihar Now

बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित बेगूसराय के व्यवसायी 22 जुलाई को अपनी दुकानें बंद रखेंगे

Bihar Now

मुख्य सचिव ने विकास की विभिन्न योजनाओं का किया स्थल निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो