Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

‘हीरोइन हो हीरोइन’ गाने पर खूब झूमे नीतीश के बवाली विधायक !… डांडिया नाइट में जमकर मचाया धमाल…

भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल अपने कारनामों से अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। ट्रेन में अंडरवेयर पहनकर घूमने का मामला हो या पिस्टल लेकर अस्पताल पहुंचने का या पत्रकारों को खुलेआम धमकी देने का मामला हो, गोपाल मंडल अनगिनत बार सुर्खियां बटोर चुके हैं। गोपाल मंडल डांस और म्यूजिक के भी बड़े शौकीन हैं। बस म्यूजिक बजने की देर है, वे खुद को रोक नहीं पाते हैं।

जानकारी के मुताबिक, गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल के रेस्टोरेंट में महासप्तमी के मौके पर डांडिया नाइट का आयोजन • किया गया था। गोपाल मंडल भी इस दौरान रेस्टोरेंट में ही मौजूद थे।

कार्यक्रम शबाब पर पहुंचा और जब डीजे पर हीरोइन हो हीरोइन वाला गाना बजा तो गोपाल मंडल खुद को रोक नहीं सके और डांडिया लेकर स्टेज पर चढ़ गए और काफी देर तक डांडिया खेलते रहे।

बता दें कि जेडीयू विधायक गोपाल मंडल पिछले दिनों हाथ में रिवॉल्वर लेकर जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में पहुंच गए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सरकार की खूब फजीहत हुई थी।

पटना में जब मीडियाकर्मियों ने उनसे सवाल पूछा तो वे भड़क गए और गाली गलौज पर उतर गए। मामले के तूल पकड़ने एद भागलपुर जिला प्रशासन ने विधायक का आर्म्स लाइसे दिया था।

Related posts

दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत, महिला की बेटी समेत 6 घायल…

Bihar Now

शिक्षा विभाग और BPSC के बीच तकरार जारी… IAS केके पाठक ने पत्र लौटाया, BPSC की स्वायत्तता पर भी की कड़ी टिप्पणी…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो