Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

1500 रुपए में डील, छात्रा को चलती ट्रेन से फेंक दिया… SI परीक्षा देने जा रही सलोनी के कटे हाथ-पैर; 5 दिन बाद हुई थी मौत, आरोपी गिरफ्तार…

1500 रुपए के लिए बदमाशों ने 26 साल की सलोनी को चलती ट्रेन से फेंका था। मोबाइल छीनने के लिए एक बदमाश की दूसरे के साथ डील हुई थी। एडवांस में उसे पांच सौ रुपए मिले थे। बाकि के पैसे मोबाइल बेचने के बाद देने की बात हुई थी।

सलोनी 17 दिसंबर को एसआई की परीक्षा देने जा रही थी। मोबाइल छीनने के दौरान उसे बदमाशों ने चलती ट्रेन धक्का दे दिया था। इसमें उसके हाथ-पैर कट गए थे। 5 दिन तक पटना में इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया था।

सलोनी कुमारी की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के परसा पूरबरिया टोला निवासी रंजीत कुमार गिरी (19) के रूप में हुई है।

रंजीत की निशानदेही पर पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में रंजीत ने पुलिस को बताया कि सुगौली के शौकत अली उर्फ झून्ना के कहने पर सलोनी से मोबाइल छीना था…

घटना के अगले दिन ही रेल एसपी ने बेतिया रेंज के DSP उमेश कुमार के नेतृत्व में SIT का गठन कर मामले का जांच करने का निर्देश दिया। इसके अलावा केस की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने अतनु दत्ता, रेल पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-01 को जांच के लिया सुगौली भेजा था।

इसके बाद वैज्ञानिक अनुसंधान से अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की, इसी बीच जांच के दौरान पता चला कि इस घटना के पीछे पश्चिमी चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र के परसा पूरबरिया टोला का रंजीत कुमार गिरी शामिल है, जिसे टीम ने गिरफ्तार कर पूछताछ की, तो उसने पूरे मामले का खुलासा किया…

घटना के अगले दिन ही रेल एसपी ने बेतिया रेंज के DSP उमेश कुमार के नेतृत्व में SIT का गठन कर मामले का जांच करने का निर्देश दिया। इसके अलावा केस की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने अतनु दत्ता, रेल पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-01 को जांच के लिया सुगौली भेजा था।

इसके बाद वैज्ञानिक अनुसंधान से अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की, इसी बीच जांच के दौरान पता चला कि इस घटना के पीछे पश्चिमी चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र के परसा पूरबरिया टोला का रंजीत कुमार गिरी शामिल है, जिसे टीम ने गिरफ्तार कर पूछताछ की, तो उसने पूरे मामले का खुलासा किया।

Related posts

“सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए कड़ी मेहनत नहीं, स्मार्ट वर्क की आवश्यकता”… सक्सेस गुरु “ए के मिश्रा” ने आयोजित सेमिनार में बताए सफलता के मंत्र…

Bihar Now

कोरोना से निपटने को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक… दिए कई अहम निर्देश..

Bihar Now

ड्यूटी के दौरान ट्रेन से कटकर एक गैंगमैन की मौत, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो