Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

“2005 से पहले कोई काम हुआ था, झूठो का कुछो बोलता रहता है ” … लालू पर नीतीश का हमला, फिर दी कहीं नहीं जाने की सफाई… कहा- गलती से बीच में दो बार इधर उधर हो गए थे, लेकिन अब नहीं जाएंगे कहीं….

पटना के इंदिरा गांधी आर्युविज्ञान संस्थान में आज 188 करोड़ की लागत से नवनिर्मित क्षेत्रीय चक्षु संस्थान का उद्घाटन किया गया. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन किया…मंच पर संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार बार ये कहते हुए नजर आए कि अब हम फिर पाला नहीं बदलेंगे …

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का अभिनंदन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने लालू परिवार पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि पहले वाले क्या करते थे. कुछ करते थे जी ? मीडिया वाले उसका खूब छापते हैं,…

पटना के अखबारों में, दिल्ली के अखबारों में उसका खूब छापते हैं. नीतीश कुमार ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने कहा कि अब कभी इधर-उधर नहीं जाएँगे. गलती से बीच में दो दफे उसे साथ ले लिए थे. अब नहीं लेंगे.

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर जबरदस्त हमला बोला साथ ही 2005 के पहले के शासन का हवाला देते हुए कहा कि कोई काम हुआ था क्या …इसी के साथ नीतीश कुमार ने दरभंगा AIIMS को लेकर जे पी नड्डा से बार बार एकबार देख लेने का आग्रह करते नजर आए.. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि दरभंगा एम्स की स्वीकृति मिल गई है,जल्द दरभंगा में दूसरा एम्स बनना शुरू होगा और दरभंगा और विकसित होगा… इसलिए हमलोग लगातार काम करते आ रहे हैं ….

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यदाकदा जे पी नड्डा को बिहार आने के लिए आमंत्रित करते नजर आए साथ ही जे पी नड्डा को अभिनंदन और स्वागत करते हुए मौजूद सभी लोगों को जबरदस्ती खड़ा होकर ताली बजाने के लिए बोलते रहे…

Related posts

नवादा में एक ही परिवार के दो बच्चे व एक महिला की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

Breaking PMCH के इमरजेंसी वार्ड में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी..

Bihar Now

Free Games Pokies With Welcome Bonus Games

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो