Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

“30 सालों का संबंध, 30 मिनटों में खत्म” !… क्या ऐसे में “मिशन‌ 2024” में कामयाब होगी BJP ?

मिशन 2024 को लेकर केंद्र से राज्य स्तर तक तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने अनुसार तैयारियों में जुटी हुई है… बीजेपी भी 2024 को साधने के लिए एक खास रणनीति के तहत तैयारियों में जुट गई है.. खासकर बिहार में कैसे पार्टी को और मजबूत कर 2024/25 में कैसे सरकार बनाया जाए, इसको लेकर पार्टी के शीर्ष नेता कवायद में जुटे हुए हैं.. 2024 में बिहार को‌ साधने के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है..

सम्राट चौधरी के बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर‌ कमान संभालते ही कई बार प्रदेश व जिला स्तर पर पार्टी व कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है.. तमाम मंचों से प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सूबे के तमाम बूथ स्तर तक पार्टी व कार्यकर्ता को मजबूत होने की बातें कहीं है ..ताकि 2024/25 में बिहार में बीजेपी की सरकार बन सके … इस‌ सबके बीच जो तस्वीरें दरभंगा से सामने आई है, वो बीजेपी के लिए परेशानी का सबब बन सकता है…

किसी पार्टी का आधार आम व छोटा कार्यकर्ता होता है.. लेकिन छोटे कार्यकर्ता अपने आप को पार्टी में अपमानित महसूस करने लगे, तो वाकई पार्टी के लिए ये अच्छे संकेत नहीं होते हैं…

दरभंगा में 30 सालों से बीजेपी के साथ सशक्त व टठस्थ कार्यकर्ता के रूप में सेवा दे रहे लहेरियासराय के डरहार गांव निवासी भाग्य नारायण चौधरी ने बीजेपी से अपना नाता तोड़ लिया है.. एक वायरल वीडियो में भाग्य नारायण चौधरी ने बीजेपी को छोड़ने की मुख्य वजह पार्टी में अपमानित महसूस करना बताया.. उन्होंने खुद को बीजेपी जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रवक्ता के तौर पर भी पार्टी में सेवा दिए हैं ऐसा कहना है..भाग्य नारायण चौधरी का दावा है कि आने वाले  दिनों में हमारे ऐसे बीजेपी के कुछ और कार्यकर्ता पार्टी को छोड़ेंगे ..

उन्होंने कहा कि 30 सालों का बीजेपी पार्टी से‌े संबंध हमने 30 मिनटों में सिर्फ इसलिए तोड़ लिया, क्योंकि बीजेपी की दरभंगा इकाई के वरिय नेताओं को कार्यकर्ता की इज्जत व मान, सम्मान का कोई ख्याल नहीं है.. दरभंगा के बीजेपी सांसद और बीजेपी के तमाम विधायक सिर्फ बड़े कार्यकर्ता व नेता को ही तवज्जो देते हैं.. हम जैसे आम व छोटे कार्यकर्ता को वो लोग अपमानित करते हैं.. इसलिए हमने अपने‌ तमाम साथियों के साथ आरजेडी ज्वाइन कर लिया है…

इस मामले को लेकर बिहार नाउ की टीम ने दरभंगा बीजेपी जिला अध्यक्ष से पक्ष जानने की कोशिश की, तो उन्होंने इस नाम के कार्यकर्ता को पहचानने से इंकार कर दिया… साथ ही जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि जिला व्यावसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष से भी उन्होंने बातें की, लेकिन वो भी इस कार्यकर्ता को पहचानने से इंकार कर दिया है.. बिहार नाउ इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है…

पूर्व बीजेपी नेता भाग्य नारायण चौधरी की बातों में कितनी सत्यता है ये तो बीजेपी पार्टी बता सकती है.. लेकिन ऐसे समय में जब बीजेपी लगातार मिथिलांचल में अपनी पकड़ को और मजबूत करने की कवायद में जुटी हुई है, ऐसे मौकों पर छोटे व आम कार्यकर्ता का पार्टी से बेरूखी काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है..सबसे बड़ा सवाल कि क्या ऐसे में मिशन 2024 में कामयाब होगी बीजेपी  ?…

 

Related posts

Breaking: बिहार में बेलगाम अपराधी !… जेडीयू के सांसद प्रतिनिधि को मारी गोली, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती …

Bihar Now

बेगूसराय में शिवलिंग तोड़े जाने पर बवाल, स्थिति तनावपूर्ण… मौके पर पहुंचे गिरिराज सिंह…

Bihar Now

Play For Fun Top Australian Pokies

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो