Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

5 बच्चे की मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म,SP से पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार…

देश में जहां लगातार हो रहे रेप एवं छेड़खानी की घटनाओं से महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं वहीं बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जब एक पांच बच्चे की मां के साथ अपराधियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है ।

घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के आहो गांव की है । हालांकि इस मामले में पुलिस छानबीन के बाद ही कुछ बताने की बात कर रही है फिलहाल महिला बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार से न्याय की गुहार लगाने के लिए एसपी कार्यालय पहुंची है ।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बीती रात जब वह खगरिया से वापस आ रही थी इसी दौरान उमेश नगर स्टेशन से उतरकर जब अपने गांव साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र  स्थित अपने घर जा रही थी,इसी क्रम में गांव के ही तीन लोगों ने उसे बंधक बना लिया तथा बहियार की ओर लेकर चले गए ।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि तीनों शख्स में से एक शख्स सुनील यादव ने उसके मुंह में कपड़ा बांध दिया जिससे कि वह चिल्ला ना सके और सुनील जादव के अन्य साथी सुलो यादव एवं एक अन्य ने बारी-बारी से पूरी रात महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया ।
पीड़िता के अनुसार पूरी रात दुष्कर्म के बाद जब सुबह के लगभग 4:00 बजे थे तो रास्ते से दूध एवं घी व्यवसायियों का आना-जाना शुरू हुआ, तब जाकर आरोपियों ने महिला को धमकाते हुए मुक्त किया पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने मुफ्त करते वक्त महिला से कहा कि यदि पुलिस के पास शिकायत करोगी तो जान मार कर लाश लापता कर देंगे । 

पीड़ित  महिला जब साहेबपुर कमाल थाने पहुंची तो पीड़िता ने आरोप लगाया कि थाने पर भी मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी गुहार नहीं सुनी तथा महिला को गाली गलौज कर भगा दिया । तब जाकर पीड़िता बेगूसराय एसपी कार्यालय पहुंची और बरामदे पर गिरकर बेहोश हो गई । मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बेहोशी की हालत से बाहर निकाला । फिलहाल महिला बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार से न्याय की गुहार लगा रही है । फिलहाल पीड़िता ने 3 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
धनंजय झा के साथ प्रदीप झा, बेगूसराय

Related posts

बिहार में बेखौफ बदमाश !.. युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी…

Bihar Now

Casino Welcome Bonus 1000 Best Uk

Bihar Now

भारी हंगामे के बीच 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई विधानसभा की कार्यवाही…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो