Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

5 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन ?…

समस्तीपुर के हसनपुर रेलवे स्टेशन के समीप सकरपुरा गुमती पर हुई दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.. ऐसे सुलगते सवाल जो साफ साफ रेलवे प्रशासन को कठघरे में खड़े कर दिए हैं..

प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय पत्रकार आनंत भारद्वाज ने बिहार नाउ से बात करते हुए घटना के संबंध में जो कुछ बताया,वो रेलवे की लापरवाही को सामने ला दिया है…आनंत के मुताबिक घटना के वक्त रेलवे फाटक को बंद नहीं किया गया था..जिस कारण बैलगाड़ी रेलवे ट्रैक को क्रास करने के दौरान ट्रेन से टकरा गई..और 5 लोगों की जान चली गई… गैट मैन की लापरवाही ने इस घटना को अंजाम दिया… तकरीबन 3 बजे की ये घटना है और घटना के बाद से गैट मैन मौके से फरार है… हालांकि ये तमाम बातें जांच की विषय है…

वहीं समस्तीपुर DRM ने बिहार नाउ से बात करते हुए कहा कि घटना का कारण अभी बताना मुश्किल है क्योंकि ये जांच की विषय है..साथ ही उन्होंने मौके ए वारदात के लिए रवाना होने की बात कही…

सबसे हास्यास्पद तो ये लगा कि घटना के 2 घंटे बाद भी हसनपुर स्टेशन मास्टर ने बिहार नाउ से बात करते हुए मामले की सटीक जानकारी होने से अनभिज्ञता जाहिर की…साथ ही उन्होंने कहा कि हम जो कुछ बता पा रहे हैं, वो सुनि सुनाई बात ही बता पा रहे हैं…

पूछता है बिहार नाउ :

1. ट्रेन आने के दौरान रेलवे फाटक बंद क्यों नहीं था ?

2. क्या स्थानीय रेलवे अधिकारी इस घटना के जिम्मेदार नहीं हैं ?

3. क्या रेलवे की लापरवाही से गई 5 लोगों की जान  ?

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

भ्रष्टाचार के खिलाफ डीएम ने की कार्रवाई, आवास सहायक गिरफ्तार

Bihar Now

पटना में जिस रास्ते से गुजर रहे थे ADG (लॉ एंड ऑर्डर), वहीं अचानक शुरू हो गई अंधाधुंध फायरिंग … मच गई अफरातफरी, “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

“कोरोना से नहीं, नीतीश की नाकामी से बिहार में मर रहे हैं लोग”…नीतीश कुमार पर कांग्रेस का करारा हमला…

Bihar Now