Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने “SBI” ब्रांच को लुटा, मौके पर दल बल के साथ पहुंचे पुलिस अधिकारी


मुजफ्फरपुर में एक बार फिर अपराधियों का कहर बरपा है।दिनदहाड़े बैंक से तकरीबन ₹7 लाख रूपये की लूट की गई है।
मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के भीखनपुरा भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से हथियारबंद अपराधियों ने लगभग 7 लाख रूपये लूट ली है।

मामला दोपहर का है जब बैंक का कार्य चल रहा था। कस्टमर लाइन में खड़े थे तभी 6 -7 की संख्या में हथियारबंद अपराधी बैंक के अंदर घुसे और मैनेजर के केबिन में जाकर मैनेजर को अपने साथ ले जाकर वह पूरे बैंक में लूटपाट किया। लूटपाट करने के बाद बैंक से निकल कर फरार हो गये।

 

सबसे आश्चर्य की बात यह है कि इस बैंक में कोई भी सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं है। जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को चली मौका ए वारदात पर स्थानीय थाना सहित नगर डीएसपी दल बल के साथ पहुंच गए और छानबीन करने लगे। दिनदहाड़े अपराधियों की यह करतूत कहीं न कहीं पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोल रही है ।

Related posts

दरभंगा में एक दर्दनाक हादसा, करंट लगने से एक युवक की मौत… गांव में मचा कोहराम…

Bihar Now

होली के रंगों के साथ पोषण का त्यौहार,8 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित होगा पोषण पखवाड़ा…

Bihar Now

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने की लोगों से की अपील

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो