Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली अग्निकांड का सहरसा कनेक्शन !

अग्निकांड में 7 लोगों की मौत की खबर,एक की परिजन की ओर से पुष्टि…

अभी तक जिला प्रशासन मौत की खबरों से अनजान क्यों ?

दिल दहला देने वाली खबर सहरसा से आ रही हैं,जहां दिल्ली अग्निकांड में एक ही गांव के 7 लोगों की खबरें आ रही है.हालांकि अभी तक अधिकारीक पुष्टी नहीं हुई है. पूरे गांव में मातम का माहौल है.एक नवहट्टा प्रखंड का है जिसका नाम मो अफजल है..

ग्रामीणों के मुताबिक, दिल्ली अग्निकांड में जिले के नरियार गांव के 40-45 लोग एक ही जगह दिल्ली में काम करते थे.जिसमें अभी तक 7लोगों की खबर बताई जा रही है.हालांकि एक की परिजन को सूचना प्राप्त हुई है.मो.सजीबुद्धिन खान की मौत की खबर उसके परिजन को मिल गई है..

मो.सजीबुद्धिन खान की मौत की खबर सुनते ही परिजनोम में कोहराम मच गया है.पूरे गांव में मातम सा माहौल है.परिजनों के मुताबिक, मो.सजीबुद्धीन सिलाई का काम दिल्ली में करता था..

ग्रामीणों के मुताबिक,जिला प्रशासन या सरकार के कोई भी नुमाइंदें अभी तक मृतक के परिजन से संपर्क नहीं साधा है.और ना ही किसी ने गांव जाने की अभी तक हिमाकत की है..

सबसे बडा सवाल कि आखिरकार पूरे देश को इस मौत की खबर लगभग मिल गई होगी, लेकिन सहरसा जिला प्रशासन अनजान क्यों ?

बी.एन.सिंह.पप्पन, क्राइम हेड के साथ राजीव झा , ब्यूरो हेड, बिहार नाउ, सहरसा

 

Related posts

पूर्व MLA अनंत सिंह की जमानत याचिका सेशन कोर्ट से भी खारिज, बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

Bihar Now

मरीज की मौत पर जबरदस्त बवाल, रणक्षेत्र में तब्दील हुआ इलाका, पुलिस की मौजूदगी में हुई मारपीट…

Bihar Now

दिनदहाड़े एक व्यवसाई की सरेराह गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस….

Bihar Now