Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बेगूसराय में भी दिखा बंद का असर, सीपीआई कार्यकर्ताओं ने एनएच 28 को किया जाम

बेगूसराय में बिहार बंद को लेकर सीपीआई, सीपीआई माले , विकासशील इंसान पार्टी, जन अधिकार पार्टी समेत अन्य संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और एनएच को टायर जलाकर जामकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

दरअसल आज सीएबी कानून और एनआरसी को लेकर वामदलों का बिहार बंद है। बिहार बंद का असर बेगूसराय में भी दिख रहा है। सभी दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और टायर जलाकर एनएच 31, एनएच 28 और sh 55 को अलग-अलग जगहों पर जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

 

बंद समर्थकों की मांग है कि केंद्र सरकार ने सीएबी कानून लागू किया है इसे अविलंब वापस ले और एनआरसी कानून को भारत में लागू नहीं करें। समर्थकों का आरोप है कि सरकार धर्म में लोगों को बांट कर फूट डालना चाहती है आम लोगों को समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए सीएबी कानून लाया गया है।
धनंजय झा, बेगूसराय

Related posts

पप्पू यादव फिर बने मसीहा, छात्रों को स्वराज्य लाने के लिए किया 30 बसों का इंतजाम,बोले – मेरी हर सांस बिहार को समर्पित…

Bihar Now

पटना में धरना पर उतरे नियोजित शिक्षकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Bihar Now

केंद्रीय मंत्री के बिगड़े बोले – बिहार के विपक्षी नेताओं को बताया गंदी नाली का कीड़ा, विपक्ष को किया खुला चैलेंज…

Bihar Now