Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहार

NYCC कोरैय सुजानपुर की टीम ने सैदपुर टीम को दी मात, मुखिया शंभू झा समेत कई गणमान्य रहे मौजूद…

बेगूसराय /गढपुरा :प्रखंड क्षेत्र के कुम्हारसों गांव स्थित खेल मैदान पर स्मृति शेष सूबेदार श्यामसुंदर राय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मंगलवार को एनवाईसीसी कोरैय सुजानपुर की टीम ने सैदपुर टीम को 139 रनों से हराकर कप पर कब्जा जमाया। जा

के अनुसार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोरैय सुजानपुर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर के खेल में 9 विकेट गवांकर 195 रन बनाया।

कोरैय सुजानपुर टीम की ओर से सर्वाधिक विक्की कुमार ने 10 छक्का एवं 1 चौकों की मदद से 71 रन बनाए वहीं इसके अलावा राजू कुमार ने 29 एवं विक्की झा ने 24 रन जोड़ते हुए अपनी टीम को 195 रनों के स्कोर पर पहुंचाया

। जवाब में खेलने उतरी सैदपुर की टीम के सभी खिलाड़ियों ने 10 में ओभर में ही मात्र 56 रन पर ऑल आउट होकर पवेलियन लौट गई। सैदपुर टीम की ओर से अपनी टीम के लिए कप्तान बीरबल कुमार ने ही सर्वाधिक रन जोरे बाकी खिलाड़ीयों का सिलसिलेवार ढंग से आना-जाना लगा रहा जो टीम मात्र 56 रन पर ही सिमट गई

। आयोजित फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट मैच में मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने उपस्थित दोनों ही टीम के खिलाड़ियों एवं उपस्थित अन्य टीमों के खिलाड़ियों को हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल मित्रता पूर्वक हो तो उस का आनंद कुछ और ही होता है। दो टीमों के बीच में जीत किसी एक की ही होती है लेकिन आपसी मित्रता पूर्वक खेल खेले जाने से लोगों में उत्साह उभरता है वहीं रोमांच भी देखने को मिलता है । आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन और विकेट लेने वाले मैन ऑफ द मैच का खिताब कोरैय सुजानपुर टीम के खिलाड़ी विक्की कुमार को दिया गया वहीं विजेता टीम के कप्तान अभिषेक कुमार के नेतृत्व में विजेता टीम को कप प्रदान किया गया वहीं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को भी कप प्रदान कर सम्मानित किया गया। इ

अवसर पर कुम्हारसों पंचायत के मुखिया सौरभ कुमार के द्वारा क्रिकेट से जुड़े खिलाड़ियों के सम्मान में एक प्रैक्टिस पीच का शिलान्यास कर खिलाड़ियों को एक नई सौगात दी गई।

मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार, प्रखंड क्षेत्र के कोरैय पंचायत के मुखिया शंभू झा, कोरियामा पंचायत के मुखिया रामतनीक यादव,सोनमा पंचायत के मुखिया शिव नारायण राम ,कुम्हारसो पंचायत के मुखिया सौरव कुमार, बच्चों में क्रिकेट के प्रति उत्साह जगाने वाले प्रखंड क्षेत्र के गणेशदत्त पाठक के अलावे आयोजक मंडल में पंकज कुमार बसंत कुमार शंभू सिंह समय दर्जनों लोग उपस्थित थे।

प्रदीप झा, बेगूसराय…

Related posts

Breaking : नीतीश सरकार को “सुप्रीम” झटका ! … जातिगत जनगणना मामले में बिहार सरकार को SC से राहत नहीं…

Bihar Now

स्व. अरूण जेटली को श्रद्धांजलि… सम्राट चौधरी बोले- शिक्षक भर्ती के लिए BPSC से परीक्षा लेना गलत.. राज्यपाल दलित हैं, इसलिए सरकार का नज़रिया ठीक नहीं …

Bihar Now

शिवरात्रि पर शिव मंदिरों व बाबा गरीबनाथ में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, भक्तिमय हुआ माहौल…

Bihar Now