Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहारस्वास्थ्य

सघन मिशन इंद्रधनुष टू तृतीय चक्र टीकाकरण का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ…

11 प्रखंडों में तीन से 13 फरवरी तक बच्चों व गर्भवती महिलाओं को किया जायेगा टीकाकृत

टीकाकरण से बच्चों के मृत्यू दर मे आयी कमी- सिविल सर्जन
दरभंगा. सघन मिशन इंद्रधनुष टू तृतीय चक्र का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने बहादुरपुर प्रखंड के स्वास्थ्य उप केंद्र जलवार, ग्राम कमरौली मे आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 54 पर बच्चों को रोटावायरस एवं पोलियो की खुराक पिलाकर की. मौके पर सीएस ने टीकाकरण की जानकारी देते हुये लोगों को बताया कि इससे बच्चों की मृत्यु दर में काफी कमी आयी है. अतएव जन्म से लेकर पांच साल तक के बच्चों को विभिन्न जानलेवा बिमारियों से बचाव के लिये नियमित अंतराल पर सात बार टीकाकरण कराना जरूरी है. टीकाकरण के बाद बच्चे को 15 जानलेवा बिमारियों से बचाया जा सकता है.
289 सत्र 11 प्रखंड में 4362 बच्चे व 634 गर्भवती महिलाओं को दिया जायेगा टीका
सीएस ने मिशन इन्द्रधनुष टू टीकाकारण तीसरे चक्र की जानकारी देते हुये कहा कि, इस अभियान के तहत 289 सत्रों पर चिन्हित चार हजार तीन सौ 62 बच्चों व छह सौ 34 गर्भवती महिलाओं को टीकाकृत किया जायेगा. अभियान के तहत शत प्रतिशत लक्ष्य पुरा करने को लेकर संबंधित चिकित्सक व कर्मियों को निर्देश दिया गया है. इसके लिये उनको पूर्व में ही प्रशिक्षित किया जा चुका है. विदित हो कि यह टीकाकरण अभियान तीन से 13 फरवरी तक चलाया जायेगा. मौके पर डीआईओ डॉ एके मिश्रा, भीबीडीसीओ डॉ जेपी महतो, एसएमओ डॉ बसवराज, यूनिसेफ एसएमसी शशि कान्त सिंह, ओमकार चंद्, भीसीसीएम पंकज झा, एफएम अनुराग कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक दिनेश आनन्द , बीसीएम मनोज कुमार , एएन्एम कुमुदबाला, आशा फैसिलिटेटर शीला देवी, आशा अनिता देवी आदि मौजूद थे.

Related posts

CRPF कैंप गोलीबारी UPDATE : गोलीबारी में कंपनी कमांडर सहित दो की मौत, एक घायल…

Bihar Now

जातीय जनगणना पर आज आएगा पटना हाईकोर्ट का फैसला, 7 जुलाई को पूरी हुई थी सुनवाई ….

Bihar Now

समस्तीपुर में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, इलाके में मचा कोहराम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो