Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में राशन के लिए होम डिलीवरी की हुई शुरुआत, ऑर्डर के लिए नंबर जारी …

वाट्सएप, मेसेज,बेबसाइट के जरिए घर बैठे होम डिलवरी की गई व्यवस्था की गई है…

पटना: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन घोषित किया गया है. इससे लोगों को परेशानी ना हो इसलिए सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं. सरकार ने लोगों तक राशन पहुंचाने के लिए होम डिलिवरी की शुरुआत की है.

वाट्सएप, मेसेज,बेबसाइट के जरिए घर बैठे होम डिलवरी की गई व्यवस्था की गई है. वहीं, घर तक राशन पहुंचाने का 50 रूपए शुल्क लिया जाएगा. जिलाधिकारी कुमार रवि ने मॉल खोलने का और होम डिलवरी करने का निर्देश दिया है. साथ ही लोगों से भीड़ नहीं लगाने की अपील की है.

जिन जगहों पर होम डिलिवरी की सुविधा दी गई है वो इस प्रकार है-
पीएंड एम मॉल, बिग बाजार- 9631260820
बिगा बाजार, एग्जीबिशन रोड- 620175871
बेली रोड बिग बाजार- 7050400756
एमएफसी कॉम्प्लेक्स, पटना साहिब- 8789945151
केपी मॉल, अशोक सिनेमा बिल्डिंग- 8210278356
विशाल मेगा मार्ट, फ्रेजर रोड-7217887926
कंकड़बाग- 7217887964
दानापुर – 7217887923

प्रशसान ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि लोगों को लॉकडाउन के बीच रोजमर्रा की चीजों को मिलने में समस्या नहीं हो और लोग आराम से इस अवधि घर में रहें. साथ ही मोहल्ले में आटा चक्की खोलने का भी निर्देश दिया गया है.

मास्क के साथ दूरी बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया है. साथ ही जिलाधिकारी ने अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने की अपील की है..

Related posts

Breaking : जम्मू कश्मीर में खाईं में गिरी बस, बिहार के 10 लोगों की मौत, 40 जख्मी…

Bihar Now

Bihar Now

पटना के अस्पताल की लापरवाही… कोरोना के इलाज की तैयारी या खुद फैला रहे बीमारी ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो