Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

खतरे की घंटी की ओर बिहार,चंद घंटों में सामने आए 19 नए मामले, 96 और लोगों के संक्रमित होने का शक…

बिहार के सीवान में ओमान से लौटे एक शख्स ने अपने पूरे परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव को तबाह कर दिया. विदेश से लौटा ये व्यक्ति आइसोलेशन में रहने के बजाय परिवार के साथ रहने चला गया. नतीजतन परिवार की 12 महिलायें और 4 पुरूष कोरोना से संक्रमित हो गये हैं. उस पूरी फैमिली से संपर्क में आये कई और लोग संक्रमित हो सकते हैं. अब तक 16 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है. प्रशासन ने उस परिवार के संपर्क में आने वाले 96 लोगों के ब्ल़ड सैंपल को जांचने के लिए भेजा है.

गुरूवार को सीवान के रघुनाथपुर प्रखंड के एक गांव में ये मामला सामने आने के बाद पूरे बिहार में बेचैनी फैल गयी है. दरअसल इस परिवार का एक सदस्य कुछ दिनों पहले ओमान से वापस लौटा था. सरकार के निर्देश के मुताबिक उसे 14 दिनों तक क्वारंटाइन यानि सबसे अलग होकर रहना था. लेकिन वो अपने परिवार के साथ रहने लगा. नतीजतन पूरी फैमिली कोरोना वायरस का शिकार हो गयी है.

गुरूवार को इस परिवार के 16 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इस परिवार की 12 महिलाओं और 4 पुरूषों को जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया जा चुका है. महिलाओं की उम्र 12 से लेकर 50 वर्ष है जबकि दो पुरुषों में एक 30 वर्ष और दूसरा 10 वर्ष का है. इस फैमिली के लोग पिछले दिनों में कई और लोगों के सपंर्क में आये हैं. उनके भी कोरोना का शिकार होने का खतरा है.

प्रशासन ऐसे लोगों की पहचान करने में लगा है जो उस फैमिली के संपर्क में आये थे. उनकी जांच के बाद संक्रमित लोगों की तादाद और बढने की आशंका है. सीवान के जिलाधिकारी अमित पांडेय ने मीडिया को बताया कि रघुनाथपुर के 96 लोगों का ब्लड सैंपल पटना भेजा गया है. उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि कितने लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. जिला प्रशासन ने उस गांव को सेनिटाइज कराने के लिए पटना से स्पेशल टीम को बुलवाया है.

दरअसल गुरूवार को बिहार में एक दिन में 19 मरीजों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया. इनमें 17 अकेले सीवान के हैं. सीवान में गुरूवार को एक और कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई. वह व्यक्ति 16 मार्च को दुबई से वापस लौटा था. जांच में उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है. प्रशासन उसके संपर्क में आये लोगों की भी पहचान करने में लगा है. उनके भी संक्रमित होने की आशंका है.

गुरूवार को सीवान का मामला सामने आने के बाद बिहार में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 58 हो गयी है. इनमें से अकेले सीवान के 27 लोग हैं. जाहिर तौर पर सीवान बिहार का सबसे खतरनाक जोन बन गया है.

राजेश कुमार, बिहार नाउ, सीवान

 

Related posts

Profitable Pokies Bonus Codes

Bihar Now

मनमोहक तस्वीर ने बयां की DGP की “आम”जन के प्रति सेवा व समर्पन का भाव …

Bihar Now

नवादा में दिनदहाड़े लूट की वारदात, कुरियर कंपनी के कर्मी से 8.70 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now