Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कोरोना खौफ के बीच पुलिस का एक चेहरा ये भी…शादी की सालगिरह पर बुजुर्ग दंपति को तोहफा देकर बनाया यादगार…

लॉक डाउन के बीच पुलिसकर्मियों का अलग-अलग रूप कई बार देखने को मिला है। अब एक बार फिर बखरी थाना पुलिस ने लॉक डाउन के दौरान एक बुजुर्ग दंपत्ति को शादी की सालगिरह पर यादगार तोहफा दिया है।
शनिवार को बखरी थाना के इंस्पेक्टर मुकेश पासवान के नेतृत्व में केक लेकर बखरी के घाघरा पंचायत पहुंची। यहां पुलिसकर्मियों ने राधा प्रसाद सिन्हा को केक भेंट किया।
दरअसल, शनिवार को पुलिस को पता चली थी कि बखरी के घाघरा में एक बुजुर्ग दंपति की शादी का सालगिरह है तत्पश्चात डीएसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष मुकेश पासवान और उनकी टीम केक लेकर घाघरा पहुंचीं।

इस दौरान बुजुर्ग दंपत्ति सुबोध वर्मा व आशा देवी के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। दंपत्ति ने शादी की इस सालगिरह को यादगार बताते हुए कहा कि पुलिस का ऐसा रूप उन्होंने पहली बार देखा है।सुबोध वर्मा ने बताया कि वो अपना 57 वां शादी का सालगिरह मना रहे। दोनो बुर्जूद दंपती ने पुलिस वाले को सैल्यूट किया उसके बाद मास्क पहन कर केक काट कर यादगार शादी का सालगिरह मनाया ।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

दक्षिण भारत के एक और शहर से सीधे जुड़ा दरभंगा, अप्रैल से शुरू होगी नई डायरेक्ट फ्लाइट…

Bihar Now

Mgm Grand Casino Sydney Au

Bihar Now

निर्भया के आरोपियों पर नया डेथ वारेंट जारी,3 मार्च को सुबह 6 बजे होगी फांसी !

Bihar Now