Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

राज्यपाल से मिले तेजस्वी यादव, गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस में CBI जांच की मांग..

पटना गोपालगंज नरसंहार मामले को लेकर तेजस्वी यादव ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. तेजस्वी यादव ने आज राजभवन पहुंचकर राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा. तेजस्वी यादव ने आरजेडी की तरफ से जो ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा उसमें गोपालगंज में हुई हत्याओं की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है. इसी के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, रघुवंश प्रसाद सिंह और आलोक मेहता समेत अन्य नेता भी मौजूद थे.

तेजस्वी ने कहा कि अपराधियों का कोई धर्म नहीं होता है. ये जो नरसंहार हुआ है. उसके साथ-साथ अनिल तिवारी, शंभू मिश्रा की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की है. जिनका क्रिमिनल छवि है. जेपी के परिवार और तिवारी और मिश्रा की जांच की जाए. जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय की गिरफ्तार जल्द हो.

तेजस्वी यादव के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है. राजभवन से निकलने के बाद जगदानंद सिंह ने कहा कि हत्या का आरोपी जदयू विधायक के सरकार को पटना से दिल्ली तक खिलाने की बात कर रहा है यह सब कुछ सरकार के संरक्षण में किया जा रहा है विदेश कुमार अगर नैतिकता की बात करते हैं तो उनको अपने विधायक के ऊपर कार्रवाई करवानी चाहिए. पप्पू पांडे जैसे विधायक के ऊपर दर्जनों अपराधिक मामले हैं लेकिन उनके ऊपर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा. सरकार अपराध के मामले में अलग-अलग रवैया अपना रही है.

महीप राज, बिहार नाउ, पटना
बाइजस्प्क्ष

Related posts

विधायक के आरोप पर MSU का जवाब, अपने नाकामियों को छिपाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं जेडीयू विधायक…

Bihar Now

Breaking : समस्तीपुर में बड़ा नाव हादसा, बूढ़ी गंडक नदी में नाव पलटने से 3 लोगों की डूबकर मौत, दर्जनों लापता, रेस्क्यू जारी…

Bihar Now

एक बार फिर अपराधियों का तांडव, एक व्यवसाई को गोली मारकर की लाखों की लूट, ग्रामीणों की मुस्तैदी से हुआ प्रयास असफल

Bihar Now