Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

रफ़्तार की कहर ने ली एक युवक की जान, आक्रोशित लोगों ने किया NH जाम…

बेगूसराय:तेज रफ्तार पिकअप वैन की टक्कर से शुक्रवार की रात सड़क पार कर रहे एक युवक और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में सुरों गांव निवासी सुधीर महतो की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं बच्ची की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के सुरों गांव के पास एनएच-28 की है।

घटना से नाराज लोगों ने शव के साथ सुरो गांव के निकट हाइवे को जाम कर दिया। स्थानीय लोगों ने मुरली टोल और झमटिया के बीच ट्रैफिक पुलिस की नियुक्ति और मृतक परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर एनएच-28 जाम किया।

स्थानीय मुखिया शंकर साह ने बताया कि यहां बराबर सड़क दुर्घटना होती है, हर बार प्रशासन मुआवजा का आश्वासन देता है, लेकिन फिर कोई कार्रवाई नहीं होती है। वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

अमित शाह पहुंचे लखीसराय, मंच पर पहुंचते ही प्रणाम कर मौजूद जनता का किया अभिवादन…

Bihar Now

Breaking : JDU समर्थक ने माले कार्यकर्ता को मारी गोली, चुनावी बहस के दौरान सीएम नीतीश पर टिप्पणी करने से था नाराज..

Bihar Now

मिशन परिवार विकास अभियान पखवाड़ा का सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन…

Bihar Now