Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात बदमाश, हत्या-लूट कई संगीन मामलों में था आरोपी…

बेगूसराय पुलिस ने कुख्यात बदमाश राजीव यादव को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल तेघड़ा थाना क्षेत्र के बघमारा गांव निवासी कुख्यात बदमाश राजीव यादव के बरौनी तारा अड्डा में छुपे होने की सूचना पुलिस को मिली।

इस सूचना पर तेघड़ा डीएसपी ओमप्रकाश के नेतृत्व में तेघड़ा और फुलवरिया थाना पुलिस ने छापेमारी कर राजीव यादव को गिरफ्तार किया। राजीव यादव के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल व दो कारतुस बरामद किया है।

तेघड़ा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि राजीव यादव तेघरा अनुमंडल का कुख्यात बदमाश है इस पर जिले के कई थानों में हत्या लूट रंगदारी के 15 मामले दर्ज हैं पुलिस राजीव यादव से पूछताछ कर रही है कि इसकी संलिप्तता और किन-किन कांडों में और कहां कहां है..

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

नीतीश सरकार के रवैए के खिलाफ अपने घर के बाहर आंदोलन पर बैठे RJD प्रवक्ता…

Bihar Now

बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने में विफल साबित हो रही है बिहार सरकारः मदन मोहन झा

Bihar Now

Australian Mobile Casino No Deposit Bonus

Bihar Now