Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बाढ़ ने दी दस्तक,पानी की सैलाब से टूटा तटबंध, कई इलाकों में घुसा पानी…

मोतिहारी में नेपाल से जुड़ी नदिया अपना तांडव रूप दिखाने लगी है। मोतिहारी शिवहर के बेलवा घाट पर बना नया तटबंध टूट गया है। वही छौड़ाददानो प्रखंड के पसाह नदी के साथ दुधौरा नदी भी अपना रौद्र रूप दिखाने लगी है। दुधौरा नदी में बंगरी नदी का पानी समा जाने से नदी किनारे बना पुराना तटबंध टूट गया।

नरकटिया गांव के सामने तटबंध टूटने से नरकटिया, रामपुर और भतनहिया पंचायत के कई गांव के सरेह में बाढ़ का पानी सरेह में पहुंच गया है। इससे हजारों एकड़ में लगी धान की फसल डूब गई है। इधर पसाह नदी पुरैनिया पंचायत के भवानीपुर,महुआवा, पुरैनिया गांव में उत्पात मचाने के बाद लोहडिया, तीनकोनी गांवों में भी अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। पसाह नदी के किनारे मनरेगा के तहत नवनिर्मित बांध के टूटने के बाद पुरैनिया पंचायत में बाढ़ का पानी प्रवेश किया है।

विवेक कुमार, बिहार नाउ, मोतिहारी

Related posts

जेडीयू(युवा) के राष्ट्रीय महासचिव समेत दो को अपराधियों ने मारी गोली, एक की मौत..

Bihar Now

बिहार में जेल में बंद पति से मिलने के बाद सदमे से गर्भवती पत्नी की मौत

Bihar Now

Breaking : बक्सर में रेल हादसा, पटरी से उतरी नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस…. अफरा-तफरी का माहौल, रेलवे ने‌ की हेल्पलाइन नंबर जारी…

Bihar Now