Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

नीतीश कैबिनेट में 28 एजेंडों पर लगी मुहर, चुनाव से पहले नियोजित शिक्षकों को मिला तोहफा…

बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. कोरोना काल में चल रही नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. बैठक में कुल 28 एजेंडों पर मुहर लगी है. नीतीश सरकार में कोरोना महामारी के दौर में कई अहम फैसले किए हैं. बिहार सरकार ने चुनाव के पहले नियोजित शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है. नियोजित शिक्षकों के लिए सेवा शर्त नियमावली को मंजूरी दे दी गई है.

कोरोना काल में नीतीश सरकार ने कैबिनेट की इस अहम बैठक में कई बड़े फैसले लिए हैं. बिहार मंत्रिमंडल की इस बैठक में कुल 28 एजेंडों पर मुहर लगी है. नियोजित शिक्षकों के लिए सेवा शर्त नियमावली का इंतजार लंबे वक्त से हो रहा था. यह बात पहले से तय मानी जा रही थी कि कैबिनेट की बैठक में आज इस एजेंडे पर मुहर लग जाएगी.

इस सेवा शर्त नियमावली को मंजूरी मिलने के बाद अब नियोजित शिक्षकों को प्रमोशन और स्थानांतरण जैसी सुविधाओं का लाभ मिल पायेगा. बिहार में साढे तीन लाख नियोजित शिक्षक लंबे समय से सेवा शर्त लागू किए जाने की मांग करते रहे हैं. नियोजित शिक्षकों के लिए लागू सेवा शर्त नियमावली में अनुकंपा के आधार पर नौकरी दिए जाने साथ ही साथ प्रमोशन के लिए परीक्षा के आयोजन सहित अन्य बिंदुओं की चर्चा की गई है.

Related posts

Big Breaking : आटो से जा रही महिला पर जमकर गोलीबारी,एक की मौत…

Bihar Now

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा प्रकरण पर RJD का हमला, कहा – विजय सिन्हा का बयान हास्यास्पद, चुनाव आयोग अबतक चुप क्यों ?

Bihar Now

बिहार की एक बेटी के दर्द को सुनिए “सीएम साहब” , अपने पिता का श्राद्ध कर्म करने आई ये बिहार की बेटी अचानक क्यों फफक कर मदद की गुहार लगाने लगी ?…?….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो