Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

दहेज में बकाया होने को लेकर एक विवाहिता की हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

बक्सर जिले में ससुराल वालों ने दहेज में मोटरसाइकिल न देने पर नवविवाहिता को जहर देकर मार डालने का मामला सामने आया है।

पूरा मामला बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र का है विवाहिता के पिता के अनुसार महिला की ढाई साल पहले शादी हुई थी विवाहिता ने दो बच्चों की मां थी जिसकी शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए विभिन्न विभिन्न तरह से मानसिक शारीरिक यातना देते आए थे।

विवाहिता ने रोहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र के निवासी अपने पिता के यहां फोन पर सूचना दी कि पिताजी आप जल्दी आ जाइए यह लोग हमको जबरजस्ती जहर पिला रहे हैं लेकिन पिता के पहुंचते-पहुंचते ससुराल पक्ष के लोग अपने मंसूबे में कामयाब हो गए थे इस पूरे मामले में विवाहिता के पिता ने नजदीकी थाने में मामले को दर्ज कराया अभी फिलहाल पुलिस के डर से ससुराल पक्ष के लोग अपना घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं

धीरज कुमार, बिहार नाउ

Related posts

शिवदाहा में सर्प दंश से चार साल की मासूम बच्ची की मौत

Bihar Now

पटना में MLC फ्लैट के पास मिला युवक का शव, हाथ पैर बांध कर लटकाया मिला शव, जांच में जुटी पुलिस….

Bihar Now

DM दरभंगा की अनोखी पहल.. मैथिली भाषा में की लोगों से लॉक डाउन पालन करने की अपील…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो