Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

परिवारिक कलह को लेकर एक छात्र ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय में पारिवारिक विवाद की वजह से एक छात्र ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली । घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेबपुर कमाल वार्ड 12 की है ।

बताया जा रहा है कि इंटर का छात्र प्रिंस कुमार कुछ दिनों से गुमसुम रहता था तथा परिवार के लोगों से भी गुस्सा होकर बात करता था । आक्रोशित होकर परिवार के लोग भी उसे डांट डपट कर देते थे । आज सवेरे जब घर के सभी लोग गंगा स्नान के लिए गए हुए थे इसी दौरान प्रिंस कुमार ने पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली ।

जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो प्रिंस कुमार को मृत अवस्था में पाया फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की छानबीन में जुट गई है ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
द

Related posts

बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को उन्नाव रेप केस में मिली उम्र कैद की सजा

Bihar Now

नीतीश के “सुशासन” पर BJP विधायक ने खड़े किए सवाल ?… कहा – बिहार में है लूटराज और डाकूशाही…

Bihar Now

पटना में अतिथि शिक्षकों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो