Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीदिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

मंत्री मुकेश सहनी प्रकरण में सियासत तेज, सीएम नीतीश कुमार से तेजस्वी यादव ने मांगी इस्तीफा…

मुकेश सहनी प्रकरण पर तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है.. वीआईपी ट्रीटमेंट दिलाने वाले मंत्री मुकेश सहनी के भाई ने न सिर्फ हाजीपुर बल्कि कई सरकारी कार्यक्रमों में मंत्री की जगह पर शिरकत कर चुके हैं..

मुख्यमंत्री को यह भी नहीं पता,उनकी सरकार में क्या हो रहा है? उन्हें अपराध की, पेपर लीक की और किसी मंत्री की किसी भी असंवैधानिक गतिविधि की कोई जानकारी नहीं होती।

एक मंत्री की जगह उनका हमशक्ल भाई अब तक अनेक जिलों में शीर्षस्थ पदाधिकारियों की उपस्थिति में सरकारी योजनाओं का उद्घाटन कर चुका है।

मुख्यमंत्री जी ने मंत्रिपरिषद में एक तो 64% दागी रिकॉर्ड वाले ऐसे व्यक्तियों को मंत्री बना दिया जिनके खिलाफ हत्या, लूट, भ्रष्टाचार, यौन शोषण, आर्म्स एक्ट, चोरी, जालसाजी,धोखाधड़ी जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है? ऊपर से मंत्री अब प्रॉक्सी का इस्तेमाल कर सुशासन की धज्जियाँ उड़ा रहे है।

मंत्री के हमशक्ल से उद्घाटन कराने और प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले दोषी पदाधिकारियों पर सख़्त कारवाई होनी चाहिए।

Related posts

निहत्थे पर लाठियां बरसवातें हैं, रेप जैसी वारदातों पर चुप्पी साध लेते हैं सुशील मोदी: मदन मोहन झा

Bihar Now

डीएम चंद्रशेखर सिंह ने किया निरीक्षण, विभिन्न योजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता को लेकर कई क्षेत्रों का किया दौरा, दिए कई अहम निर्देश…

Bihar Now

Breaking : चुनाव के बीच कांग्रेस दफ्तर सदाकत आश्रम में IT का रेड

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो