Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

शादी कर लौट रहे दूल्हे की गाड़ी ट्रक से टकराई, एक की मौत… जिंदगी और मौत से जूझ रहा दूल्हा !…

बिहार के समस्तीपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में एक की मौत हो गयी है,वहीं चार लोग जख्मी हैं। जानकारी के अनुसार शादी से वापस आ रही फूलों से सजी कार एक ट्रक से जा टकराई,जिससे गाड़ी का भयानक हादसा हो गया।

इस हादसे में दूल्हा दुल्हन जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।वहीं कार में बैठे चार अन्य रिश्तेदार भी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भेजा गया है। यह दुर्घटना समस्तीपुर – मुजफ्फरपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में बलिगांव थाना व बंगरा थाने के बीच में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, औराई जिला मुजफ्फरपुर से बारात बेगूसराय गई थी।निकाह के बाद दुल्हन को साथ लेकर साजिद हुसैन औराई के लिए लौट रहे थे। तभी एनएच-28 पर बलिगांव थाना और बंगरा थाने के बीच में दूल्हे की गाड़ी की एक ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर में गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई।वहीं दूल्हा-दुल्हन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दूल्हा- दुल्हन की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें मुजफ्फरपुर के लिए रेफर कर दिया।

अफरोज आलम, बिहार नाउ, समस्तीपुर

Related posts

BJP को मुकेश सहनी की चेतावनी, निषादों की लड़ाई लड़ने वालों को टारगेट करना पड़ेगा महंगा !…

Bihar Now

बिहार में बेखौफ अपराधी !… मुखिया के बेटे को जान से मारने की मिली धमकी, 50 लाख रुपये मांगी रंगदारी ….

Bihar Now

ऑनलाइन गेमिंग को लेकर सरकार बनाएगी कानून:बच्चों के स्क्रीन टाइम को कम करने पर फोकस; पोर्टिको में राजद MLC का प्रदर्शन…

sanchitjha

एक टिप्पणी छोड़ दो