Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

Big Breaking : सिवान में बम ब्लास्ट, पिता -पुत्र जख्मी, जख्मी पिता पटना रेफर… अनजान शख्स ने थमाया था झोला..

बड़ी खबर सिवान से आ रही जहां बम धमाके हुए हैं.. बम धमाके में पिता व पुत्र घायल हो गया है.. सिवान म हुए बम धमाके में पिता और पुत्र घायल हो गये. घायल विनोद मांझी को डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया है…  तकरीबन 2 बजे की घटना बताई जा रही है..

सिवान: बिहार के सिवान  जिले में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जुड़कन में बड़ा बम धमाका  हुआ है. इस बम धमाके में बाप-बेटे जख्मी हुए हैं. धमाका इतना जोरदार था कि आवाज सुनकर बतअआसपास के लोग सहम गए. घटना के बाद चारों तरफ दहशत का माहौल है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

घायलों की पहचान विनोद मांझी और सत्यम के रूप में की गई है. सत्यम की उम्र महज 2 साल है. वह विनोद मांझी का बेटा बताया जा रहा है. घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद विनोद को पटना रेफर कर दिया गया है. उसके बेटे का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार विनोद मांझी अपने दो वर्षीय बेटे के साथ बाजार से घर लौट रहे थे. इस दौरान गांव पहुंचते ही सगीर मियां नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें एक झोला पकड़ा दिया. वे कुछ समझते तब तक उसमें ब्लास्ट हो गया. इससे पिता और पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए. धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने घायल पिता-पुत्र को सदर अस्पताल में भर्ती कराया..

बता दें कि बांका के बाद दरभंगा और अब सिवान में धमाका हुआ है..

सोमेश सिंह, बिहार नाउ, सिवान

Related posts

लालू यादव पर जेडीयू का जोरदार हमला, “जनता ने नकारा, टोपी को ठुकराया… लालच की खातिर सब छूटा, लालच की खातिर सब रुठा…

Bihar Now

लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची जा रहे पूर्व जिला पार्षद विजेंद्र यादव की सड़क दुघर्टना में मौत..

Bihar Now

Free Pokies For Real Money

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो