Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहार

बाढ़ का पानी देखने गए युवक पोखर में डूबा, बचाने गए स्थानीय मुखिया भी लगे डूबने, ग्रामीणों के सहयोग से मुखिया को निकाला गया…

मोतिहारी के रतनवा गांव में आई बाढ़ का पानी देखने शनिवार की संध्या गए एक युवक डूब गया। युवक को डूबता देख स्थानीय मुखिया जितेंद्र राय बचाने गए, लेकिन वह भी डूबने लगे, ग्रामीणों के सहयोग से मुखिया को तो बचा लिया गया, लेकिन युवक का पता नहीं चला, वही अंधेरा होने के कारण ग्रामीण ने युवक को ढूंढना छोर प्रशासनिक अधिलारियो को सूचना दिया, डूबने वाले युवक रतनवा गांव निवासी रामचन्द्र राय का पुत्र 27 वर्षीय नथुनी राय के रूप में हुआ है।

सुबह सीओ बिजेंद्र कुमार सिंह ने एनडीआरएफ की टीम को सूचना दिया, जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने छः घण्टे तक बच्चे की तलाश की लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया है।

एनडीआरएफ की टीम आने के बाद पोखर के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा होगी, युवक को नहीं मिलने से घर मे कोहराम मचा हुआ है। मौके पर प्रमुख कमलेश कुमार मंटू, सीओ बिजेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष ध्रुप नारायण, मुखिया जितेंद्र राय, अजय कुमार रमेश तिवारी आदि मौजूद थे।

विवेक कुमार, बिहार नाउ, मोतिहारी

Related posts

Big Breaking : गुप्तेश्वर पांडे DGP पद से लिया वीआरएस, NDA से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव‌ !…

Bihar Now

जानकी नगरी गया में शिक्षा का अलख जगाने आये चाणक्य आईएएस एकेडेमी के प्रमुख सक्सेस गुरु ए.के. मिश्रा, सेमिनार आयोजित …

Bihar Now

नीतीश के करीबी MLA का अजीब कारनामा, हॉस्पिटल में रिवॉल्वर लहराते दिखे जदयू विधायक; भाजपा बोली- इन्हें तेजस्वी यादव पर विश्वास नहीं…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो