Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

अयोध्या हाइवे बस हादसे में मृत लोगों के प्रति सीएम नीतीश ने जताया दुख, मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने का एलान…

पटना : मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लखनऊ- अयोध्या हाइवे पर हुये बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में मृत 18 लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है एवं दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

अभी तक इस हादसे बिहार के 12 लोगों की मृत्यु एवं 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। मुख्यमंत्री ने हादसे में बिहार के रहने वाले मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रूपयेदेने का एलान किया है। इस हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज एवं बिहार लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से समन्वय किया जा रहा है। घटनास्थल पर बिहार सरकार के अधिकारी भी भेजे जा रहे है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में सभी घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुये उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Related posts

Apps To Earn Money Fast Nz

Bihar Now

रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया नोटिस, उपद्रव करने वाले अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी आजीवन रेलवे में नौकरी…

Bihar Now

बिहार में बेलगाम अपराधी, हथियार के बल पर लाखों की लूट, लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सीएम की मैराथन बैठक के बावजूद बेलगाम अपराधी !..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो