Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : कटिहार में मेयर की हत्या, अपराधियों ने मेयर को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत…

इस वक्त की बड़ी खबर कटिहार से आ रही है जहां कटिहार के मेयर शिवराज पासवान उर्फ शिवा पासवान की हत्या कर दी गई है ..जानकारी के मुताबिक कटिहार के मेयर की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी है..कटिहार मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान नहर की मौत हो गई है ..घटना नगर थाना क्षेत्र के संतोषी कॉलोनी के पास की बताई जा रही है..

बताया जा रहा है कि मेयर शिवराज पासवान एक पंचायती कर वापस अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान दो अज्ञात अपराधी उनके सीने में ताबड़तोड़ तीन गोली मार दी, कटिहार मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, बताते चलें हाल के दिनों में युवा नेता के रूप में शिवराज पासवान का तेजी से राजनीति ग्राफ तेजी से बढ़ रहा था, लगभग 3 महीने पहले वे मेयर बने थे, अब घटना के पीछे क्या वजह है इस पर पुलिस कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है।

घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम का माहौल हो गया है..घटना की जानकारी मिलते ही मौके वारदात पर पुलिस पहुंच कर तफ्तीश में जुट गई है ..हालांकि मेयर की हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है ..लेकिन मौके वारदात पर तमाम आला अधिकारी सहित कई थानों की पुलिस पहुंचकर कमान संभाल ली है..

सुमन मिश्रा, बिहार नाउ, कटिहार….

 

Related posts

नवादा में युवक को दुकान से उठा ले गए बदमाश,पीट-पीटकर हत्या, लूट लिए 7 लाख कैश…. जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

Breaking : राजधानी पटना में बेखौफ अपराधी, लूट का विरोध करने पर एक छात्र को मारी गोली… घटना के बाद एक्शन में आई पुलिस ?…

Bihar Now

पत्नी ने की बेटा एवं बेटी के सहयोग से पति की हत्या

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो