Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

गिरिराज सिंह के बाद एक वकील का SP साहब को खुला चैलेंज, माफियाओं के शिकंजे में है बेगूसराय, सबूत देने को हैं तैयार !

बेगूसराय में बढ़ते अपराध को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह लोगों के निशाने पर है। पिछले दिनों बीजेपी के फायर ब्रांड नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी फोन पर बेगूसराय के एसपी को खरी-खोटी सुनाई थी साथ ही साथ यह धमकी भी दी कि नीतीश कुमार से पूछिए क्या हम त्यागपत्र देकर यहां से चले जाएं ।

गिरिराज सिंह के एसपी को खरी-खोटी सुनाने वाला वीडियो जब वायरल हुआ तो एसपी अवकाश कुमार ने गिरिराज सिंह के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने ऊपर लगाए गए आरोप के सबूत मांगे।

एसपी ने अपने प्रेस वार्ता के दौरान यह भी कहा कि न्यायालय के वकील या अन्य न्यायालय से जुड़े लोगों पर हमला होता तब भी क्या न्यायालय जमानत दे देती । एसपी के इस बयान को अधिवक्ताओ ने न्याय प्रणाली को चुनौती देने वाला कदम बताया है ,तथा आरोप लगाया है कि बेगूसराय के कई थाने शराब कारोबारी से मिले हुए हैं । जिस वजह से अपराध पर नियंत्रण नहीं लगाया जा सकता है ।

वहीं इस बाबत आज अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि हत्याओं का दौर होगा तो कोई भी जनप्रतिनिधि और अधिवक्ता चुप नहीं बैठ सकते। सवाल खड़ा करना उनका उत्तरदायित्व है जो वह करेंगे लेकिन एसपी का यह बयान कहीं से बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
त

Related posts

आलोक राज होंगे बिहार के नए DGP ?… सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी…

Bihar Now

बेगूसराय में ऑपरेशन रोड से मचा हड़कंप

Bihar Now

मंत्री मुकेश सहनी प्रकरण में सियासत तेज, सीएम नीतीश कुमार से तेजस्वी यादव ने मांगी इस्तीफा…

Bihar Now