Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : समस्तीपुर में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या, सड़क जाम कर आगजनी, तोड़फोड़, माहौल तनावपूर्ण..भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

सामस्तीपुर जिले से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. समस्तीपुर में एक पूर्व मुखिया की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना इलाके के बखरी बुजुर्ग पंचायत से सामने आई है. इस पंचायत के पूर्व मुखिया शशिनाथ झा पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. फायरिंग के बाद पूर्व मुखिया की मौत हो गई है.

घटना के बारे में मिली पहली जानकारी के मुताबिक पूर्व मुखिया शशिनाथ झा किसी मामले की पंचायती के लिए बखरी बुजुर्ग टोला में गए थे. जहां अपराधियों ने पिस्टल से उन पर कई राउंड गोली चलाई. पूर्व मुखिया को 4 से 5 गोलियां लगी हैं. घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. बाइक सवार अपराधी हत्या को अंजाम देने के बाद मौके से निकल भागे.पूर्व मुखिया की हत्या के बाद पूरे इलाके में लोग आक्रोशित हो गए हैं.

मुखिया के समर्थकों ने मुसरीघरारी स्थित सड़क को जाम कर दिया है. बाजार को बंद कराकर आगजनी कर रहे हैं. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास जारी है. आगजनी कर रहे लोगों हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. बिहार में पंचायत चुनाव की घोषणा के पहले इससे जुड़ी अपराधिक घटनाओं का दौर शुरू हो गया है..

अफरोज आलम, बिहार नाउ, समस्तीपुर

Related posts

कोरोना को लेकर अलर्ट मोड पर दरभंगा DM,मास्क जांच अभियान को लेकर खुद सड़क पर उतरे DM व सिटी एसपी…

Bihar Now

IAS Wives Officers Association (IASOWA) ने जरूरतमंदों के बीच वितरण किया सैकड़ों स्वेटर…

Bihar Now

बिहार : BDO से 10 लाख रंगदारी की मांग, धमकी भरा पत्र के साथ पिस्टल का खोखा बरामद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो