Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के 7 IPS का ट्रांसफर, जितेंद्र राणा बने पटना के आईजी; सिवान के एसपी भी बदले…

राज्य सरकार ने सोमवार को सात आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 2005 बैच के आइपीएस अधिकारी जितेंद्र राणा को केंद्रीय क्षेत्र, पटना का नया पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) बनाया गया है। जितेंद्र राणा की पहचान तेज तर्रार आइपीएस अधिकारी की रही है वह इसके पूर्व पटना एसएसपी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

अभी तक पटना आइजी की जिम्मेदारी संभाल रहीं गरिमा मलिक को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का नया आइजी बनाया गया है। तकनीकी सेवाएं एवं संचार के आइजी राकेश राठी को विशेष शाखा के आइजी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की आइजी एस प्रेमलथा को तकनीकी सेवाएं एवं संचार का आइजी बनाया गया है।

गृह विभाग ने सोमवार को इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। सिवान के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी बदल गए हैं। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) के एसपी रहे मनोज कुमार तिवारी को सिवान के नए एसपी की जिम्मेदारी दी गई है।

अभी तक सिवान एसपी का पद संभाल रहे अमितेश कुमार को विशेष शाखा का एसपी (सुरक्षा) बनाया गया है। बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के एसपी सह सहायक निदेशक के रामदास को सीआइडी एसपी बनाया गया है।

बता दें कि इसके पहले 14 जून को राज्य सरकार ने डेढ़ दर्जन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था। राजधानी पटना के साथ जहानाबाद, जमुई, समस्तीपुर, पूर्णिया और सुपौल जिले के एसएसपी बदले गए थे। मुजफ्फरपुर को भी नया नगर और ग्रामीण एसपी मिला है।

अवकाश कुमार को पटना एसएसपी (वरीय पुलिस अधीक्षक) के पद से हटाते हुए बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1, पटना का समादेष्टा बनाया गया था। पूर्णिया के एसपी रहे कार्तिकेय के शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पटना का नया एसएसपी बनाया गया था।

Related posts

बिहार में NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान, चिराग पासवान को मिली 5 सीटें, पशुपति OUT !…

Bihar Now

Bihar Now

कर्नाटक का नाटक खत्म, एचडी कुमारस्वामी सरकार गिरी, बीजेपी को बहुमत

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो