Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

समस्तीपुर में लूट के दौरान हत्या, एक बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी…

समस्तीपुर जिले में एक बार फिर अपराधियों का तांडव शुरू हो चुका है। सोमवार को दोपहर में दलसिंहसराय में सुधा डिस्ट्रीब्यूटर से लूटपाट के दौरान उसे गोलियों से भून दी गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इससे पहले आज सुबह-सुबह अपराधियों ने सिर्फ ₹10 के लिए एक नाव चालक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर सुधा डिस्ट्रीब्यूटर सुनील कुमार को अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोली मार दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग पुलिस प्रशासन पर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। वहीं घटना से नाराज लोगों ने सड़क को जाम कर जमकर हंगामा किया है

।स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यवसाई को दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया है। वही घटना की जानकारी मिलते ही दलसिंहसराय थाना सहित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

अफरोज आलम, बिहार नाउ, समस्तीपुर

Related posts

लैंड फॉर जॉब मामले में तेजस्वी यादव के खिलाफ CBI ने दाखिल की चार्जशीट, बनाया आरोपी.. 12 जुलाई को होगी सुनवाई..

Bihar Now

जातीय जनगणना पर आज आएगा पटना हाईकोर्ट का फैसला, 7 जुलाई को पूरी हुई थी सुनवाई ….

Bihar Now

Good Online Pokies Games

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो