Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

मॉं काली की पूजा सिर्फ पूजा ही नहीं, अब इस गांव के लिए बन चुका है धरोहर…

दरभंगा के लहेरियासराय स्थित बलभद्रपुर गांव में मॉं काली की पूजा हर साल की तरह इस वर्ष भी मनाया जा रहा है..तीन दिवसीय इस पूजा को लेकर शहर के बलभद्रपुर में काली पूजा को लेकर उत्सवी माहौल बना है।

बलभद्रपुर में लगातार वर्ष 1990 से ही मां काली की पूजा की जाती है। यहां युवा वर्ग के लोग पूजा में बढ़-चढ़कर भाग लेते नजर आते हैं..मॉं काली की प्रतिमा की पूजा अर्चना की जाती है.. इस गांव के लोग अब पूजा को धरोहर की तरह संजोते हैं..

वेदोच्चारण के साथ यहाँ पूरी मैथिली परंपरा के मुताबिक पूजा अर्चना होती है.. सबसे खास बात ये है कि पूजा में मौजूद तमाम कार्यकर्ता पूरे मिथिला के परिधान के मुताबिक रहते हैं.. महाआरती का भी आयोजित होता है.. मॉं काली की प्रतिमा की दर्शन करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ती है.. इस पूजा समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि ये अब सिर्फ पूजा ही नहीं, हमलोगों के लिए धरोहर बन चुका है और इसको संजोना हमारी प्राथमिकता होती है..

बलभद्रपुर गांव के रंजीत झा उर्फ गगन जी झा, ललन जी झा, प्रेम शंकर झा, रॉकी झा, राहुल कुमार, बौआ झा, कैलाशपति झा, सहित तमाम युवा पूरी सक्रियता से पूजा में मौजूद हैं..

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

कल्लू के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म “शादी by चांस” का धमाकेदार ट्रेलर, भरपूर मनोरंजन वाली है कल्लू की फिल्म “शादी by चांस”, ट्रेलर हुआ आउट…

Bihar Now

एक्शन मोड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार !… सुबह-सुबह पहुंच गए पुलिस मुख्यालय, सूबे में बढ़ते अपराध पर लगेंगे लगाम ?…

Bihar Now

कोरोना खौफ के बीच पुलिस का एक चेहरा ये भी…शादी की सालगिरह पर बुजुर्ग दंपति को तोहफा देकर बनाया यादगार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो