Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

BJP ने “सु”शासन के शराबबंदी पर खड़े किए सवाल !… शराबबंदी कानून के रिव्यू की मांग की…

बिहार  में 4 दिनों के भीतर जहरीली शराब से हुई करीब 40 मौतों के बीच विपक्ष नीतीश सरकार से शराबबंदी कानून पर विचार करने की मांग कर रहा था, लेकिन अब उनकी सहयोगी पार्टी बीजेपी ने भी शराबबंदी कानून के रिव्यू की मांग की है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि शराबबंदी कानून को 5 साल हो गए, इसकी सफलता-असफलता का रिव्यू करने की जरूरत है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने तर्क दिया कि जहां पर पुलिस कड़ाई से काम कर रही है. वहां इस तरह की घटनाएं (जहरीली शराब से मौतें) हो रही हैं, क्योंकि वहां तीन नंबर का काम हो रहा है. लेकिन जहां घटनाएं नहीं हो रही हैं, खासतौर पर पूर्वी चंपारण, जो मेरी लोकसभा का हिस्सा है, वहां स्थितियां भयावह हैं. वहां पुलिस-प्रशासन के सहयोग से शराब का काम चल रहा है.

जहां एक नंबर की शराब का काम प्रशासन के सहयोग से चल रहा है, वहां जाहिर तौर पर इस तरह की घटनाएं (जहरीली शराब कांड) नहीं होती हैं. कुछ ऐसे जिले हैं जहां पुलिस (शराब खरीद-बिक्री) का पार्ट भी बन गई है. मुझे उम्मीद है कि जो ये कांड माफियाओं के द्वारा हुए हैं, उसमें जल्द कार्रवाही होगी और उनको सजा मिलेगी. मुख्यमंत्री ने महिलाओं के हित के लिए ये प्रयास किया है, लेकिन हर हाल में इसके रिव्यू की आवश्यकता है.

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि जहां पर शराबबंदी नहीं है वहां भी अवैध शराब बनती है और इस तरह के कांड होते हैं. इसलिए इन्हें केवल शराबबंदी से जोड़कर देखना गलत है. लेकिन जिन स्थानों पर प्रशासन की भूमिका संदेहास्पद है, वहां सरकार को चिंता करने की जरूरत है.

Related posts

Breaking : सहरसा में दिनदहाड़े 5 लाख से ज्यादा की लूट, लूट के दौरान मारी गोली, मौके पर ही हुई मौत… सुशासन के “सिंघम” को अपराधियों की खुली चुनौती !…

Bihar Now

बिहार के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, बादलों ने जमाया डेरा; न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार…

Bihar Now

दरभंगा बम ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार संदिग्धों को किया गया विशेष कोर्ट में पेश ,8 दिनों के रिमांड पर भेजे गए गिरफ्तार संदिग्ध, NIA ने कोर्ट से की थी मांग…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो