Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

नीतीश राज की अफसरशाही पर BJP का प्रहार, मंत्री जीवेश मिश्रा के साथ हुई बर्ताव के बाद बढ़ी तल्खियां…

बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा की गाड़ी रोकने का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है.. मंत्री जीवेश मिश्रा के साथ हुए बर्ताव को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर हमला बोला है.. संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार के अफसरसाही पर जमकर प्रहार किया है..

बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने फेसबुक पेज पर लिखा है कि मंत्री जीवेश मिश्रा के साथ विधानसभा प्रांगण में जो भी घटना घटी है उस पर मुझे पूरा विश्वास है की विधानसभा अध्यक्ष अवश्य ही संज्ञान लेंगे। मुख्य सचिव द्वारा यह कहा जाता है कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान जिलाधिकारी और आरक्षी अधीक्षक को करना है। पर जो अफसर सामान्य शिष्टाचार का भी पालन नहीं करते हैं उन पर कोई कार्यवाही नहीं होती है। आईएएस और आईपीएस अधिकारी पूरे भारत में जनता एवं जनप्रतिनिधियों के साथ हर तरह के शिष्टाचार का पालन करते हैं . बिहार में कुछ अफसर पब्लिक सर्वेंट अर्थात जनता के सेवक के बदले राजतंत्र की तरह व्यवहार करते हैं। कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री जी ने भी आईपीएस प्रशिक्षुओं को यह बताया था कि उनका व्यवहार जनता एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति कैसा होना चाहिए ।

Related posts

राहत के लिए पटना की सड़कों पर निकले पप्पू यादव

Bihar Now

पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने CAA का किया समर्थन…

Bihar Now

सरकार के खिलाफ आंदोलन..भूखमरी के कगार पर बस संचालक…सरकार से की मांग, नहीं मानने पर आत्मदाह की धमकी !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो