Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

मधुबनी में सिलिंडर फटने से दर्जनों व्यक्ति जख्मी, 4 की हालत नाजुक… गांव में मचा कोहराम…

मधुबनी जिला के बेनीपट्टी प्रखंड के दामोदरपुर गाँव में आज सिलिंडर फटने से कई जख्मी हो गए। इस हृदयविदारक घटना के बाद गाँव में हाहाकार मच गया। गैस सिलिंडर के फटने से दर्जनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें बेनीपट्टी प्राथमिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें डीएमसीएच दरभंगा व पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है।

घायल लोगों में 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है। तस्वीर के अनुसार घर में रखे हुए अन्य सामग्री, प्रमाण-पत्र सहित ₹100-500 के कई नोटों के जलने की सूचना है। ग्रामीणों के मदद से तत्काल बिजली आपूर्ति को बंद करवाया गया। ग्रामीणों ने दमकल लगाकर पानी की बौछार से धधकती आग को शांत किया तब तक गृहस्वामी का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

Related posts

पेट्रोल पंप पर खड़ी ट्रक से 100 बोरी चीनी चोरी…

Bihar Now

बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र को लेकर विस अध्यक्ष ने की हाईलेबल मीटिंग, सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम …

Bihar Now

नेपाल में 6.4 तीव्रता का भूकंप, 141 की मौत… बिहार में भी हिली धरती, दिल्ली-NCR, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में भी असर रहा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो