Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

मधुबनी में सिलिंडर फटने से दर्जनों व्यक्ति जख्मी, 4 की हालत नाजुक… गांव में मचा कोहराम…

मधुबनी जिला के बेनीपट्टी प्रखंड के दामोदरपुर गाँव में आज सिलिंडर फटने से कई जख्मी हो गए। इस हृदयविदारक घटना के बाद गाँव में हाहाकार मच गया। गैस सिलिंडर के फटने से दर्जनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें बेनीपट्टी प्राथमिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें डीएमसीएच दरभंगा व पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है।

घायल लोगों में 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है। तस्वीर के अनुसार घर में रखे हुए अन्य सामग्री, प्रमाण-पत्र सहित ₹100-500 के कई नोटों के जलने की सूचना है। ग्रामीणों के मदद से तत्काल बिजली आपूर्ति को बंद करवाया गया। ग्रामीणों ने दमकल लगाकर पानी की बौछार से धधकती आग को शांत किया तब तक गृहस्वामी का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

Related posts

बिहार के कई जिलों में भूकंप का झटका, भूकंप की तीव्रता थी 4.9 …

Bihar Now

बिहार के कई जिलों में आज बदल सकता है मौसम का मिज़ाज, भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट….

Bihar Now

29 दिनों में ही ध्वस्त हो गया 263 करोड़ के लागत से बना “सुशासन” का पुल…सीएम नीतीश ने किया था वर्चुअल उद्घाटन !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो