Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहारराष्ट्रीय

नम आँखों से मॉ सरस्वती के साथ स्वर कोकिला की हुई अंतिम विदाई..

माँ सरस्वती के विसर्जन के साथ-साथ ही कि गई लता मंगेशकर की भी विदाई,विदाई से पहले बैनर पोस्टर लगा किया माँ के साथ ही हवन

माँ वीणावादिनी अपने साथ ले गयी एक सुर,इसकी क्षति अपूरणीय,न जाने कब मिलेगा ऐसा सुर

दरभंगा:-बिहार के दरभंगा से लता मंगेशकर की मृत्यु की एवं श्रद्धांजलि देने की एक अनोखी तस्वीर नजर आई है जहां शिवाजी पार्क में स्वर कोकिला लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। वही दरभंगा में मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन भी हो रहा था इसी कड़ी में दरभंगा के लालबाग स्थित मूसा शाह मध्य विद्यालय में महिलाओं ने अनोखे ढंग से लता मंगेशकर को मां सरस्वती के साथ विदा किया। मां सरस्वती की गोद में पहले स्वर कोकिला को बैठाया फिर सर पर भी तस्वीर को विराजमान कर प्रतिमा के चारो बगल लता जी के बैनर पोस्टर लगा दिया।जिसपर लिखा था
” तुम ना जाने किस जहां में खो गए” श्रद्धांजलि”
फिर पंडित की अगुवाई में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ लता जी की आत्मा की शांति के लिए हवन पूजा कर मां सरस्वती के साथ टैंपू पर भी लता जी के बैनर पोस्टर लगा मां सरस्वती की जय, लता मंगेशकर अमर रहे के नारे लगाते हुए विसर्जन के लिए विदा किया।

वहीं लता मंगेशकर पर कविता लिखने वाली दलित स्वराज पार्टी की अध्यक्ष विजयश्री ने कहा कल मां सरस्वती के आगमन का दिन था आज मां के प्रस्थान का इस बार मां जिसने अपनी पुत्री को धरती पर भेजा था उसे अपने साथ आज के पावन दिन पर साथ लेकर चली गई हम काफी मर्माहत हैं लता जी की मृत्यु से, परंतु जाना तो सभी को एक न एक दिन है ही परंतु स्वर कोकिला के जाने का दिन इससे बढ़िया क्या हो सकता था सो हमने माँ सरस्वती के साथ ही लता मंगेश्कर को भी विदाकर दिया।
निशा शर्मा ने कहा सुरों की दुनिया का एक नायाब रत्न टूट गया।भारत की परंपरा एवं सांस्कृति में शास्त्रीय संगीत का अहम योगदान है।आजके दौर में जिस तरह पाश्चात्य संगीत पॉप,रोप इत्यादि भारत की शास्त्रीय संगीत की पहचान को मिटाने पर लगे हैं लता मंगेशकर के गीतों ने उनके मंसूबो पर पानी फेर रखा था।
बड़ा बाजार की रहने वाली गृहणी पूनम लाट ने कहा बचपन से ही लता जी के गीत सुनते आ रहे थे इनकी आवाज में जो जादू था वैसा किसी और कि आवाज में नहीं जब मन उदास होता इनके गाने सुन सारे अवसाद भाग जाते थे।इनके देहांत से लगता है हमारी दुनिया उजड़ गयी है।

सुभाष शर्मा, दरभंगा

Related posts

गौरव झा और ऋतु सिंह की फिल्म ‘रघुनाथ’ दिसंबर में होगी रिलीज, फर्स्ट लुक हुआ वायरल…

Bihar Now

JNU मामले में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर का विपक्षी पार्टियों पर आरोप, कहा- देश की तमाम यूनिवर्सिटीज में हिंसा का माहौल पैदा कर रही है कांग्रेस व आप !

Bihar Now

शराब मिलने पर संबंधित इलाके के थानाध्यक्ष एवं चौकीदार होंगे निलंबित…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो