Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

तीन-तीन हत्याओं से मुंगेर में सनसनी, पीट- पीट कर हत्या, एक व्यक्ति का निकाला नाखून, पुलिस महकमे में मची खलबली…

मुंगेर में तीन हत्या से मची हड़कंप अज्ञात लोगों ने घटना को दिया अंजाम।एक जगह दो और दूसरे जगह से एक शव बरामद। तीनों की पिट पिट कर की गई है हत्या।एक मालवाहक वाहन भी फूंका गया मारे गए सभी युवक है पशु तस्कर।घटना नक्सल प्रभावित इलाके की शामपुर और गंगटा थाना झेत्र पहाड़ी इलाके की है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दरअसल मामला यह है कि शामपुर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके ऋषिकुंड में बीती रात कल मंगलवार को एक मालवाहन गाड़ी में आग लगाकर फूंक दिया गया।वहीं सुबह इस घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी।वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की तो उस जगह खून के निशान मिले जिसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन करना शुरू किया तो झाड़ी से एक शव बरामद हुआ तो दूसरी शब खेत के नहर से बरामद हुई है। वहीं घटना के बाद हवेली खड़गपुर एसडीपीओ राकेश कुमार पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पे पहुचे और मामले की जानकारी ली।वहीं इस दौरान एफटीएफ और जिला पुलिस बल के द्वारा संयुक्त रूप से जंगली इलाके में सर्च अभियान चलाया जहां पहाड़ से निकली नाला में एक और शव बरामद हुआ। इन लोगो की अपराधियों ने पिट-पिट कर हत्या की है।वहीं फूंके गए वाहन के नंबर से पता किया गया तो उक्त वाहन मुंगेर के तारापुर थाना क्षेत्र का निकला जिसके बाद गाड़ी मालिक से संपर्क किया गया तो पता चला कि इस गाड़ी को मो शहजाद चलाता था और उप चालक के रूप में मो कौशर उर्फ बबलू मांझी चलता था। वहीं पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना देकर घटनास्थल पर बुलाया गया जहां परिजन और ग्रामीणों ने दोनों के शवों की पुष्टि की। यह मारे गए लोग पशु की तस्करी करता था ।वहीं पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।वहीं इस दौरान गंगटा थाना क्षेत्र इलाके से एक शव बरामद हुआ है जिसकी पिटाई करने के बाद शरीर से नाखून निकाल लिया गया निर्मम तरीके से जो भी इस घटना को अंजाम दिया वह है वह बहुत ही शातिर अपराधी है । हालांकि अभी तक इस गंगटा जंगल के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।पुलिस लगातार इस जंगली इलाके में सर्च अभियान चला रही है।
इस घटना को लेकर ग्रामीण मुन्ना सिंह और शामपुर थाना के चौकीदार विष्णुदेब ने कहा की सुबह पता चला कि जंगल से सटे पहाड़ो के समीप एक मालवाहक गाड़ी जली हुई है और कुछ दूरी पे एक लास पड़ी हुई है जिसे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस दल-बल के साथ घटना स्थल पर पंहुच गए।ग्रामीणों ने कहा यह एक पैसे के लेनदेन में हत्या की घटना हुई है यह नक्सली घटना नही है।जिस जगह यह घटना घटी है वह पहाड़ो और जंगलो से घिरा हुआ है प्रथम दृस्टि लगा कि यह नक्सली बारदात है मगर ग्रामीणों ने कहा यह पैसे के लेनदेन में घटना घटी है।
वही इस नक्सल प्रभावित इलाकों में जो तीन हत्या की बारदात अज्ञात अपराधियों ने दिया है उससे पुलिस महकमे में और लोगो के बीच खलबली मच गई है ।खड़गपुर एस डी पी ओ राकेश कुमार ने कहा कि आज इस जंगली इलाको में तीन हत्या की घटना घटी है जिसकी सूचना पर आज ऋषिकुंड के जंगलों में दो हत्या हुई और एक हत्या गंगटा जंगलो में हुई है दोनों घटना को लेकर पहाड़ी और जंगलो में सर्च अभियान चलाया जा रहा है अनुसंधान कर जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।

वही इस घटना से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है किउंकि दो दिनों बाद 11 फरवरी को बिहार के मुखिया नीतीश कुमार मुंगेर गंगा रेल सह सड़क पुल का उद्धघाटन करने मुंगेर आएंगे और दो दिन पूर्व जिले में तीन -तीन हत्या होना एक सवालिया खड़ा होता है।

मनीष कुमार, बिहार नाउ, मुंगेर

Related posts

Breaking : प्रशांत किशोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने की हो रही कार्रवाई…

Bihar Now

बिहार के नए DGP ने संभाली कमान… पटना पहुंचते ही किया पदभार ग्रहण…

Bihar Now

Play Free Popular Pokies Machine No Download No Registration

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो