Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : सहरसा में बेखौफ अपराधी…ससुराल से घर जाने के दौरान स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या… “सिंघम” के क्षेत्र में हत्या से सनसनी ! …

सहरसा जिला क्षेत्र अंतर्गत सदर थाना के रामपुर पुला के समीप अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया । मारने के बाद अपराधियों ने उसे पुला के नीचे फेंक दिया। देर शाम लोगों ने शव को देख पुलिस को सूचित किया। सदर थाना पुलिस ने शव को पुला से उठाकर सदर अस्पताल लाया तथा गहन छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक के पास से आईकार्ड मिला है । जिससे पता चला है कि मृतक का नाम दिनेश कुमार यादव है ।

सूत्रों के अनुसार दिनेश अपने ससुराल सहरसा से अपने गाँव छातापुर जा रहा था । इसी क्रम में रामपुर बरदाहा पुला के समीप अपराधियों ने उसके सीने में गोली मारकर हत्या कर दिया । पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक का शव सन्देहास्पद स्थिति में पाया गया है। शव के मुँह से झाग भी निकला हुआ प्रतीत हो रहा है। वैसे शव के पोस्टमॉर्टम होने के बाद ही रहस्य पर से पर्दा उठ सकेगा। मृतक सहरसा में एक निजी बिद्यालय संचालक बताया गया।

बी एन सिंह पप्पन, क्राइम हेड, बिहार नाउ

Related posts

Pokies Sites In New Zealand Free No Download

Bihar Now

लॉक डाउन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार से जुड़े काम शुरू करने को लेकर सीएम ने दिए निर्देश…

Bihar Now

मुख्यमंत्री जी, सुनिए मीडिया को देह हाथ तोड़ने वाले अपने BDO साहब को !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो