Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

लॉक डाउन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार से जुड़े काम शुरू करने को लेकर सीएम ने दिए निर्देश…

पटना: लॉकडाउन के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के काम शुरू किए जाने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, आइजी और डीआइजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर ग्रामीण इलाकों में रोजगार सृजन से जुड़े काम शुरू करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने हर घर नल का जल, हर घर तक पक्की गली-नालियां, जल जीवन हरियाली के तहत तालाबों के जीर्णाद्धार एवं उड़ाही, बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य और मनरेगा से जुड़े काम कुछ प्रतिबंधों के साथ शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए डीएम द्वारा नामित अधिकारी पास जारी करेंगे।

इस निर्देश के तहत मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह ध्यान रखा जाए कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग, कोरोना के लक्षण वाले तथा ऐसा व्यक्ति जिसके परिवार का कोई सदस्य पिछले 15 दिन के भीतर अन्य राज्य से आया हो, उन्हें पास नहीं मिलेगा. काम में फिजिकल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाए।

सीएम नीतीश ने कहा कि फसल कटनी के काम में कोई व्यवधान न हो इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बैंक में भी जो लोग नकदी निकालने पहुंच रहे हैं, वहां भी फिजिकल डिस्टेंस का पालन किया जाए।

सीएम ने कहा कि लॉकडाउन का पूर्ण पालन होना चाहिए और अंतरराज्यीय बॉर्डर पर सख्ती से चेकिंग कराएं। उन्होंने ये भी कहा कि इंडो-नेपाल बॉर्डर पूरी तरह से सील रहे।

उन्होंने कहा कि एक्यूट इन्सेफेलाइटिस सिंड्रोम यानि जापानी इंसेफेलाइटिस से निपटने के लिए भी पर्याप्त तैयारी रखे जाएं। मुख्यमंत्री ने ये भी निर्देश दिए कि बाजारों में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी है। इस बारे में माइक से प्रचार कर लोगों को जागरूक करें। प्रमंडलीय आयुक्त अपने प्रमंडल के जिलों के साथ तालमेल से चलें।

बैठक में मुख्य सचिव दीपक कुमार, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार व ओएसडी गोपाल सिंह भी मौजूद थे।

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

दरभंगा DM ले सकते हैं बड़ा फैसला, 13 जुलाई के बाद लॉक डाउन को लेकर लिया जा सकता है निर्णय..

Bihar Now

दिनदहाड़े गोली कांड से दहला दरभंगा, एक निर्दोष स्थानीय युवक की गोली लगने से मौत …

Bihar Now

शराबबंदी की पोल खोल मामले में सच कौन ❓…. SSP या थानेदार या फिर समाज के लोग ?… सच दफनाने की कवायद या सामने आएगा सच ❓

Bihar Now