Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

Breaking: बिहार में बेलगाम अपराधी ! … “मुखिया” को अपराधियों ने दरवाजे पर घुसकर मारी गोली,ग्रामीणों से बात करने के दौरान वारदात…

इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से सामने आ रही है जहां एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है.. अपराधियों ने सफापुर पंचायत के मुखिया अमित कुमार को गोली मार दी है.. जानकारी के मुताबिक बाइक सवार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है..मुखिया को अपराधियों ने चार गोली मारी है, जिसके बाद निजी अस्पताल में मुखिया को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है…

तीन की संख्या में अपराधी मौके पर आए थे जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया.. मुखिया अमित कुमार अपने दरवाजे पर बैठकर ग्रामीणों से बात कर रहे थे इसी दौरान अपराधियों ने अमित कुमार पर हमला बोल दिया.. घटना जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के सफापुर की बताई जा रही है.. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. . घटना की जानकारी मिलते ही मौके वारदात पर पुलिस पहुंच कर तफ्तीश में जुट गई है..

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

देवी दुर्गा के आगमन के साथ शुरू हुई नवरात्रि,पहला नवरात्र आज, करें माँ शैलपुत्री की पूजा…

Bihar Now

बेटा निकला बाप के मौत का सौदागर… शोक पूरा करने के लिए कांट्रेक्ट किलर के जरिए करा दी पिता की हत्या…

Bihar Now

सवालों की बौछार के साथ तेजस्वी पर JDU का तंज !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो