Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : मोतिहारी में पूर्व मुखिया के बेटे की हत्या, विरोध में सड़क पर शव रख कर उग्र प्रदर्शन…. 2005 में मृतक के पिता की भी हुई थी हत्या, “सु”शासन पर सवाल ?…

मोतिहारी में मानो अपराधियो की बहार आ गई हैं। एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं। और पुलिस तमासवीन बन तमासा देख रही हैं। इसी बीच बेखौफ अपराधियो ने दिनदहाड़े नगर थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर के पास ठीकेदार कुणाल सिंह को बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दिया।जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित ग्रामीण और परिजनों ने हॉस्पिटल चौक पर टायर जला कर विरोध कर रहे हैं। वही शव को रोड पर रखकर जाम कर दिया। घटना की सूचना पर छतौनी मुफ्फसिल नगर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुची लेकिन आआक्रोशितो ने बैरन वहां से भगा दिया बताया जा रहा की मृतक कुणाल सिंह कोटवा थाना क्षेत्र के बाबू टोला के रहने वाले थे। जो गायत्री नगर स्थित अपने डेरा से बाजार के तरफ बाइक से जआ रहा था, इसी बीच गायत्री मंदिर के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। कुणाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगो के आक्रोश को देख पुलिस मौके पर पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।

वर्ष 2005 में कुणाल के पिता की भी हुई थी हत्या

मृतक कुणाल सिंह के पिता नरेंद्र सिंह और उनके छोटे भाई की अगस्त 2005 में अपराधियों ने कोटवा कदम चौक के निकट हत्या कर दी थी। दोनो पिता पुत्र कोटवा से अपने घर लौट रहे थे। उसी समय नरेंद्र सिंह की हत्या कर दी थी। उस समय वह अपने पंचायत के मुखिया थे।

Related posts

ऑनलाइन क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता के तीसरे दौर में टेक्निकल छात्रों का रहा दबदबा, IIT खड़गपुर की आदित्री पहले स्थान पर तो दूसरे और तीसरे स्थान पर भी इंजीनियरिंग के छात्रों ने जमाया कब्जा…

Bihar Now

मातम में बदला खुशियों का माहौल !… शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान एक छात्रा को लगी गोली, मौके पर ही मौत …

Bihar Now

Big Breaking : छपरा में गोली मारकर एक युवक की हत्या..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो