र्चा पाठकचक पंचायत की मुखिया की भतीजी की आई थी बारात
-आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चौडीहा मोड़ के पास किया जाम
जमुई: सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिर्चा गांव में सोमवार की देर रात समधी मिलन के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में एक युवती के सिर में गोली लग गई। जिससे यूवती की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवती की पहचान मिर्चा गांव निवासी रविंद्र राम की पुत्री सोनम कुमारी के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि मिर्चा पाठक चक पंचायत की मुखिया जया देवी की भतीजी की शादी थी, जिसको लेकर खड़ूई बरियारपुर गांव से बारात आई थी। सब कुछ ठीक-ठाक था लेकिन समधी मिलन के दौरान कुछ युवक हर्ष फायरिंग करने लगे इसी दौरान एक गोली युवती के सिर में लग गई और उसकी मौत हो गई परिजन ने बताया कि युक्ति को जानबूझकर गोली मारी गई है
परिजन ने गोली मारने का आरोप टाउन थाना क्षेत्र के विट्ठल पुर निवासी अमित कुमार पर लगाया है वही घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और सब को क्यों बिहा मोड़ के पास रखकर सड़क जाम कर दिया इस दौरान काफी देर तक लोग हंगामा करते रहे और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई काफी देर तक छोटी-बड़ी वाहने जाम में फंसी रही फिर मौके पर पहुंची सिकंदरा थाना की पुलिस के द्वारा आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया फिर आरोपितों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर जाम को हटाया जा सका
उसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया युवती की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल होने लगा। युवती बीए पार्ट वन की छात्रा थी। वह तीन बहनों में सबसे बड़ी थी उसे दो भाई भी है। इस दर्दनाक घटना से परिवार वालों के साथ साथ पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
