Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

पटना की मेयर फिर से बनीं बीजेपी समर्थित सीता साहू, डिप्टी मेयर पद पर रश्मि चंद्रवंशी का कब्जा..

पटना नगर निगम चुनाव में मेयर और डिप्टी मेयर पद का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार भी पटना नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए सीता साहू को जीत मिली है। सीता साहू पर दूसरी बार पटना की जनता ने भरोसा दिखाया है। सीता साहू को इस बार 51,484 वोट मिले हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर महजबीं रही। जिन्हें 32,955 वोट मिला है। वहीं, डिप्टी मेयर पद रेशमी चंद्रवंशी को जीत हासिल हुई है। चंद्रवंशी ने अंजना गांधी को 5,251 वोट से मात दिया है।

बता दें कि, पटना नगर निगम चुनाव में मतगणना के लिए बोरिंग रोड स्थित एएन कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाया गया था। इसको लेकर आज सुबह से ही बोरिंग रोड में गाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी गई थी।इस बार पटना नगर निगम सीट इस बार महिलाओं के लिए सुरक्षित रखा गया था। वहीं, पटना नगर निगम में इस बार मेयर पद के लिए 32 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।

जानकारी हो कि, पटना नगर निगम के लिए मतगणना कुछ देर से शुरू हुई थी। वोटों की गिनती से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई थी। 70 सालों बाद राज्य में पहली बार जनता मेयर-डिप्टी मेयर चुन रही थी। इससे पहले वार्ड पार्षद चुनते थे। इस चुनाव में 32 महापौर और 16 उप महापौर प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। निकाय चुनाव दलगत आधार पर नहीं होता है।

गौरतलब हो कि, 23 जिलों के 17 नगर निगम क्षेत्र, दो नगर परिषद क्षेत्र और 49 नगर पंचायतों का परिणाम आज घोषित किया गया है। इसको लेकर 28 दिसंबर को 1665 पदों पर मतदान हुआ था। जिसमें 1529 वार्ड पार्षद, 68 उप मुख्य पार्षद, 68 मुख्य पार्षद पद के लिए किस्मत आजमा रहे थे। इस बार कुल 11127 प्रत्याशियों के दिल की धड़कनें तेज थी।

Related posts

दरभंगा के Ex-MLC स्व0 विनोद कुमार चौधरी के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, न्यू बलभद्रपुर स्थित आवास पर पहुंच कर दी श्रद्धांजलि….

Bihar Now

Renter और Landlord दोनों के लिए “SocietyonRent” क्यों साबित हो रहा सबसे उपयुक्त व मददगार “पोर्टल” ?… पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

Bihar Now

हवन-पूजन.. सर्व-धर्म प्रार्थना, PM मोदी कर रहे हैं नए संसद भवन का उद्घाटन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो