Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

मलिक को CBI नोटिस मिलने पर बरसे ललन सिंह, कहा – कायर करते हैं सता का गलत उपयोग…

पुलवामा हमले का रहस्योघाटन कर चर्चा में पूर्व राज्यपाल जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को अब विरोधी दलों का भी समर्थन मिलने लगा है। विपक्षी दलों द्वारा इनकी बातों को आधार बनाकर केंद्र सरकार से सवाल किया जा रहा है। इस बीच इनको सीबीआई के तरफ से समन भी जारी किया गया है।

वहीं, समन जारी होने के साथ ही अब इनके समर्थन में जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह भी उतर गए हैं। उन्होंने सीधा कहा है कि- केंद्र सरकार कायर है औरअपने खिलाफ बोलने वाले पर इसी तरह से परेशान करती है…

दरअसल, मुंगेर सांसद ने सत्यपाल मलिक का समर्थन किया है। अपने ट्विटर पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि ‘मलिक साहब आप लड़ते रहें हैं, जो कायर हैं वे अपने विरोधियों पर सत्ता का इस्तेमाल करते हैं। उनको पता नही है कि देश की जनता सब देख रही है। आपने जिस दिन रहस्योद्घाटन किया उसी दिन से ऐसी संभावना थी। सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है। देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है..

इसके साथ ही कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि,आखिरकार पीएम मोदी से रहा न गया। सत्यपाल मलिक ने देश के सामने उनकी कलई खोल दी तो अब सीबीआई ने मलिक जी को बुलाया है। ये तो होना ही था। मालूम हो कि, सत्यपाल मलिक ने बताया था कि, सीबीआई ने मुझे पेश होने को कहा है।

वे भ्रष्टाचार के इस मामले में कुछ चीजों पर मुझसे स्पष्टीकरण चाहते हैं। उन्होंने मुझसे मौखिक तौर पर 27 और 28 अप्रैल को मेरी सुविधानुसार पेश होने को कहा है। हालांकि, अभी तक सीबीआई ने सत्यपाल मलिक के इस दावे की पुष्टि नहीं की है..

Related posts

पटना में दिनदहाड़े लाखों की लूट, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी !

Bihar Now

पारस हत्याकांड में कई पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 4 पुलिस अधिकारी सहित कई सिपाही निलंबित, ड्यूटी में लापरवाही पड़ गई भारी …

Bihar Now

कैमूर में भीषण सड़क हादसा, कार में सवार 5 दोस्तों की मौत, मचा कोहराम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो