Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मंत्री संजय झा ने फरियाद का लिया संज्ञान, संबंधित अधिकारी को कार्रवाई करने का दिए निर्देश…

बिहार के जल संसाधन विभाग व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री व कद्दावर नेता संजय झा ने फरियादी की समस्याओं को काफी गंभीरता से लिया है…

दरभंगा के लहेरियासराय बलभद्रपुर निवासी विक्रम कुमार झा और डॉ उद्भ्ट मिश्रा ने मंत्री संजय झा से मुलाकात कर अपने गांव बलभद्रपुर में पोखरी उड़ाही व घाट निर्माण साथ ही पोखरीया स्कूल से सुधा पार्लर तक सड़क निर्माण जैसी जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया … जिसके बाद मंत्री संजय झा ने आश्वासन देते हुए अविलंब कार्रवाई का भरोसा दिया…

मंत्री संजय झा के आश्वासन के चंद दिनों बाद ही यानी मंगलवार को परिणाम सामने आ गया है.. मंत्री के निर्देशानुसार उनके आप्त सचिव संजीव कुमार ने दरभंगा के उप विकास आयुक्त को पत्र जारी करते हुए विषयांकित कार्य हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है …

मंत्री संजय झा की ओर से दिए गए निर्देश के बाद दरभंगा के बलभद्रपुर (वार्ड नंबर- 42/44) के स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है .. वहीं बलभद्रपुर निवासी फरियादी विक्रम झा ने मंत्री संजय झा को धन्यवाद देते हुए खुशी जाहिर की ..

विक्रम झा ने कहा कि बलभद्रपुर स्थित पोखरी कई वर्षों से विकास का बाट जोह रहा था .. लेकिन तमाम नेताओं को जानकारी देने के बावजूद भी किसी ने गंभीरता से संज्ञान नहीं लिया… लेकिन एकमात्र मिथिला पुत्र व बिहार के कद्दावर मंत्री संजय झा ने हमारे फरियाद पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए .. इससे साफ जाहिर है कि संजय झा सिर्फ राजनेता नहीं बल्कि जननेता भी हैं….

Related posts

सहरसा में एसिड अटैक से 5 महिला समेत एक बच्चा घायल, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

नई दिल्ली स्टेशन भगदड़ में बिहार के 10 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा… इन मौतों का जिम्मेदार कौन ?… देखें मृतकों की पूरी लिस्ट !…

Bihar Now

दरभंगा में भारत बंद का दिखा मिलाजुला असर, दरभंगा जंक्शन पर ट्रेनों का किया चक्का जाम, परेशान दिखे यात्री..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो