Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

खाकी वर्दी पहन हाथ में चुनौटी लेकर खैनी मल रहे दरोगा का वीडियो वायरल, अब DSP ने किया निलंबित…

बिहार हमेशा से ही अपने अजीबो- गरीब हरकतों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहा है। यहां कभी पुलिस वाले राह चलते लोगों पर लाठियां बरसा देते हैं तो कभी वाहन जांच के दौरान अवैध वसूली का मामला निकल कर सामने आता है। इसी कड़ी में अब एक दरोगा जी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इसमें एक दरोगा जी वर्दी पहन हाथ में चुनौटी लेकर आराम से खैनी मल रहे है और शिकायतों का निपटारा कर रहे हैं। हालांकि, अब दारोगा जी को खैनी का शौक पालना महंगा पड़ गया। ऑन ड्यूटी हाथों में चुनौटी लेकर खैनी मलने के चक्कर में विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है…

मिली जानकारी के अनुसार, दो-तीन दिन पहले राजेंद्र नगर टर्मिनल में कार्यरत बुकिंग क्लर्क बबीता कुमारी और उनके कार्यालय कर्मियों में किसी बात को लेकर नोकझोंक की घटना सामने आई। मामले की सूचना पर राजेंद्र नगर टर्मिनल जीआरपी में तैनात दारोगा नंदकिशोर प्रसाद मौके पर पहुंचे।

इस दौरान दारोगा हाथों में चुनौटी लेकर खैनी मलते फुल स्वैग में दिखे। दारोगा नंदकिशोर प्रसाद खैनी मलते हुए ही दोनों पक्षों से बातें कर रहे थे और मामला शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। तभी किसी ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया..

वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जब यह मामला डीएसपी सुशांत कुमार चंचल तक मामला पहुंच तो उन्होंने इस मामले में जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में आरोप सत्य पाया गया, जिसके बाद दारोगा को निलंबित कर दिया। अब इस कार्रवाई के बाद खैनी प्रेमी दूसरे पुलिस अधिकारी चिंता में हैं..

Related posts

बिहार : DM की गाड़ी ने 6 लोगों को रौंदा, 1 बच्चा समेत 3 की मौत, 3 घायल… आक्रोशित लोगों ने NH-57 को किया जाम…

Bihar Now

गौरव झा और ऋतु सिंह की फिल्म ‘रघुनाथ’ दिसंबर में होगी रिलीज, फर्स्ट लुक हुआ वायरल…

Bihar Now

Breaking : मधुबनी कांड का मुख्य आरोपी मधुबनी के बेनीपट्टी से ही गिरफ्तार… मुख्य आरोपी प्रवीण झा सहित 5 आरोपी गिरफ्तार..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो